आगरालीक्स …Agra News : आगरा में कारोबारी की पत्नी की मौत, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी। दो साल पहले हुई शादी। ( Agra News : Businessman 28 year old wife found dead in House#Agra)
आगरा के गढ़ी भदौरिया के रहने वाले नितिन की जूते की फैट्री है, उनकी जनवरी 2023 में अरतौनी की रहने वाली रचना से शादी हुई थी। परिवार में नितिन उनकी पत्नी रचना सहित दो भाई और मां भी रह रहीं थी। बुधवार सुबह रचना का शव फंदे पर लटका मिला।
पुलिस जांच में जुटी
रचना का शव फंदे पर लटका मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, रचना के परिजन भी आ गए हैं। घर पर कारोबारी नितिन और उनके परिजन नहीं मिले हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।