Tuesday , 16 June 2026
Home आगरा Agra News: 90 students presented 210 models in Amritotsav Educational Exhibition…#agranews
आगराएजुकेशनटॉप न्यूज़

Agra News: 90 students presented 210 models in Amritotsav Educational Exhibition…#agranews

136

आगरालीक्स…आगरा में स्टूडेंट्स ने बताया कि कैसे पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जा सकता है. अमृतोत्सव शैक्षिक प्रदर्शनी में 90 स्टूडेंट्स ने प्रस्तुत किए 210 मॉडल

श्यामलाल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित अमृतोत्सव शैक्षिक प्रदर्शनी
धरती पर घट रही हरियाली और बढ़ते प्रदूषण की चिन्ता के साथ विद्यार्थियों ने उसके हल सुझाए। आदर्श गांव, हरियाली और बारिश बढ़ाने के प्राकृतिक तरीके, हॉस्पीटल सहित घरेलू कचरे का तकनीकि तरीके से निदान जैसे 210 मॉडल के माध्यम से वर्तमान की हर समस्या का समाधान भी था। मौका था यमुना ब्रिज स्थित श्यामलाल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित अमृतोत्सव शैक्षिक प्रदर्शनी का।

इन्होंने किया शुभारंभ
प्रदर्शनी का शुभारम्भ दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट के डॉ. स्मपूर्ण सिंह ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि आज हमने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल से बहुत कुछ सीखा भी है। इस तरह के आयोजन शिक्षा में सहायक क्रियाएं हैं, जिन्हें समय-समय पर आयोजित होते रहना चाहिए। अतिथियों का स्वागत प्रबंधक अमित कुमार अग्रवाल व परिचय प्रधानाचार्य उत्तम सिंह ने दिया। प्रदर्शनी में विज्ञान, गणित, हिन्दी, अंग्रेजी, कम्प्यूटर, सामाजिक विषय पर 90 विद्यार्थियों द्वारा 210 मॉडल प्रदर्शित किए गए।प्रदर्शनी का समारोह 5 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित किया जाएगा। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा।

ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य रूप से सह व्यवस्थापक संजीव दौनेरिया, राज बहादुर राज, सुरेश वर्मा, हरिमोहन अग्रवाल, मुकेश गोला, राघवेन्द्र, श्रीहरपाल, विजय बहादुर, शिक्षिकाओं में बीना, नीलम, आरती रेनू, कविता, शिवानी आदि मौजूद थीं। निर्णायक मंडल में शोभना, सुरेश वर्मा, रामनरेश, इस्लाम खान, रामदत्त शर्मा, हुकुम सिंह बारती, प्रियंका दौनेरिया थीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: ‘Gandhar Valay Vidhan’ commenced at the Shanti Sabhagar in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शांति सभागार में शुरू हुआ गणधर वलय विधान. पहले दिन...

एजुकेशन

Agra Live News: Summer law internship begins at Agra College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में हुई ग्रीष्मकालीन विधि इंटर्नशिप. इंटर्नशिप में विधिक कौशल विकास,...

आगरा

Agra Live News: Metro services to ISBT in Agra are set to launch soon; preparations are in the final stages…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जल्द आईएसबीटी तक शुरू होने जा रही है मेट्रो. तैयारियां...

आगरा

Agra Live News: Rakesh Agarwal’s eye donation will light up two lives shrouded in darkness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में राकेश अग्रवाल के नेत्रदान से दो अंधकारमय जिंदगियां होेंगी रोशन....

error: Content is protected !!