आगरालीक्स..... आगरा की भव्य रामबारात और रामलीला आयोजन के पीछे के मुख्य किरदार श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री श्री भगवान अग्रवाल का निधन, , श्री भगवान अग्रवाल अस्वस्थ चल रहे थे, शुक्रवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन से श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और शहर के लोगों में शोक व्याप्त है। आगरा में 1885 से रामबारात का आयोजन किया जा रहा है। श्री रामलीला कमेटी द्वारा रामबारात और रामलीला का आयोजन किया जाता है। कोरोना में दो साल रामबारत का आयोजन नहीं किया गया। श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित राम बारात और रामलीला महामंत्री श्री भगवान अग्रवाल की देखरेख में 1986 से किया जा रहा था। नेहरू नगर निवासी श्री भगवान अग्रवाल 36 साल से श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री थे, इस बार भी रामलीला कमेटी के चुनाव में श्री भगवान अग्रवाल महामंत्री चुने गए थे, अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम अग्रवाल चुने गए हैं। किराने का व्यवसाय, शिल्पा मसाले की शुरूआत श्री भगवान अग्रवाल का मुन्नालाल गुलाबचन्द के नाम से रावतपाड़ा में किराने का व्यवसाय है, इसके साथ ही शिल्पा मसाले की निर्माता कंपनी एम.जी. इण्डस्ट्रीज है। अंतिम यात्रा दोपहर एक बजे निवास स्थान से निकलेगी नेहरू नगर निवासी श्री भगवान अग्रवाल के निधन की जानकारी मिलते ही शोक संवेदनाएं व्यक्त करने लोग पहुंचने लगे हैं। दोपहर एक बजे अंतिम यात्रा उनके आवास से निकलेगी।