आगरालीक्स…Agra News : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, वार्ड ब्वाय, कंप्यूटर आपरेटर, सफाई कर्मी, सुरक्षा कर्मी सहित 95 पदों पर होगी भर्ती। ( Agra News : 95 post for SNMC, Agra Burn Unit#Agra )
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में नई सर्जरी बिल्डिंग के सामने बर्न यूनिट बनी है, 30 बेड की बर्न यूनिट के लिए प्लास्टिक सर्जन, एनेस्थेसिस्ट सहित 52 स्थायी पद और 43 आउटसोर्सिंग श्रेणी के पदों पर नियुक्ति के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। स्थायी पदों पर नियुक्ति शासन स्तर से की जाएगी जबकि आउटसोर्सिंग पदों पर कंपनी से कर्मचारी लिए जाएंगे।
अत्याधुनिक है बर्न यूनिट
एसएन में अभी कोई बर्न यूनिट नहीं है, नई बर्न यूनिट में अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। इससे आगरा के साथ ही आस पास के जले हुए मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली और जयपुर नहीं जाना पड़ेगा, एसएन में ही इलाज मिल जाएगा।