आगरालीक्स….Agra News : आगरा की महिला उद्यमी के पिता की फर्जी वसीयत बनाकर बेची करोड़ों की जमीन, केस दर्ज। अशोका आटो सेल्स की चेयरपर्सन डॉ. रंजना बंसल के प्रतिनिधि ने दर्ज कराया केस। ( Agra News : Woman entrepreneur’s Father Fake will, Case registered#Agra)
आगरा के बालूगंज करियप्पा रोड की रहने वाली डॉ. रंजना बंसल, चेयरपर्सन अशोका आटो सेल्स के प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर बुधवार को थाना एत्माउददौला में केस दर्ज किया गया है।
पिता की फर्जी वसीयत तैयार कर बेची करोड़ों की जमीन
दर्ज कराए गए केस के अनुसार, अशोका आटो सेल्स की चेयरपर्सन डॉ. रंजना बसंल के पिता रामकिशोर बंसल की एत्मादपुर तहसील के मौजा नरायच में भूमि है। उनके पिता ने 2 जून 2016 को जमीन की रजिस्टर्ड वसीयत डॉ. रंजना बंसल के लिए तहसील सदर में की थी। इसके दो महीने बाद यानी 25 अगस्त 2016 में रामकिशोर का निधन हो गया। इससे जमीन डॉ. रंजना बसंल के नाम पर आ गई।
फर्जी वसीयत और म्रत्यु प्रमाणपत्र से जमीन का नामांतरण कराया
केस के अनुसार, उप निबंधक कार्यालय में 12 जून 2001 को एक फर्जी वसीसत पंजीक्रत कराई ग्ई, इस वसीयत के आधार पर जमीन संतोष जैन, राजीव जैन और नितुल जैन ने गाटों का नामांतरण अपने पक्ष में 21 सितंबर 2013 को एक पक्षीय रूप से करा लिया, इसके लिए नगर निगम का फर्जी म्रत्यु प्रमाण पत्र तहसील एत्मादपुर में तहसीलदार न्यायालय में प्रस्तुत किया। इसमें रामकिशोर बंसल का निधन 24 जुलाई 2007 को होना दर्शाया गया। जबकि वे रहते थे छावनी परिषद क्षेत्र में थे इसलिए म्रत्यु प्रमाणपत्र नगर निगम द्वारा जारी नहीं किया जा सकता है।
करोड़ों की जमीन बेच दी
इसके बाद जमीन को फर्जी तरीके से पांच मार्च 2012 को डोरीलाल के नाम विक्रय कर दिया, उन्होंने यह जमीन नोएडा के रबदीप सिंह को बेच दी। डॉ.रंजना बंसल ने नामांतरण कराने के लिए 26 नवंबर 2022 को खसरे की नकल तहसील कार्यालय से निकलवाई, तब पता चला कि इस पर तो किसी और के नाम अंकित हैं। इससे पहले 2024 में भी डॉ. रंजना बसंल ने फर्जी वसीयत के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्य संकलन किए जाएंगे, इस मामले को भी एसआईटी को सौंपा जाएगा।