आगरालीक्स…आगरा में 9वीं क्लास की एक छात्रा को उसके पिता और फूफा ने पुल से नदी में फेंका, मरा समझकर गए लेकिन छात्रा बच गई…छात्रा ने पुलिस को बताई हैरान करने वाली बात…
आगरा में 9वीं क्लास की एक छात्रा को उसके पिता और फूफा पुल से नदी में फेंक गए. मरा समझकर वो वहां से चले गए लेकिन छात्रा को गोताखोरों ने बचा लिया. किसी तरह वह पुलिस तक पहुंची और पुलिस को पिता और फूफा द्वारा किए गए इस घटना की जानकारी दी. छात्रा की पूरी बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस छात्रा के पिता और फूफा की तलाश कर रही हे.
ये है घटना
आगरा के डौकी थाना क्षेत्र में यमुना का समोगर घाट है. यहां एक कक्षा 9वीं की एक छात्रा को उसके पिता और फूफा पुल से नीचे नदी में फेंक गए. छात्रा को मरा समझकर दोनों वहां से चले गए. लेकिन ये दृश्य वहां मौजूद गोताखोर देख रहे थे. उन्होंने मौका मिलते ही छात्रा को नदी से निकाला और उसे बचा लिया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस पूछताछ में छात्रा ने पूरी घटना की जानकारी दी. उसने बताया कि वह अलीगढ़ की रहने वाली है. पिता और फूफा उसे अलीगढ़ से गुरुग्राम ले जाने के लिए बहाने बाइक पर बैठाकर लाए थे. हालांकि छात्रा ने ये नहीं बताया कि पिता और फूफा ने उसे जान से क्यों मारना चाहा. छात्रा को बाल कल्याण समिति ने आशा ज्योति केंद्र में रखने का आदेश दिया है. वहीं छात्रा की तहरीर पर बमरौली कटारा थाने में पिता और फूफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस उनकी तलाश को अलीगढ़ गई हुई है.