आगरालीक्स…Agra News: आगरा में तीन दिन से लापता 9 वीं की छात्रा का शव मिला है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के एत्मादपुर की रहने वाली 9 वीं कक्षा की छात्रा 10 फरवरी को लापता हो गई थी, वह घर से अपनी बहन का फोन लेकर गई थी। परिजनों ने छात्रा की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला, घर से कुछ दूरी पर मंदिर के पास छात्रा का मोबाइल सहित कुछ कपड़े मिले थे। 11 फरवरी को परिजनों ने गुदशुदगी दर्ज कराई। Agra News: 9th Student dead body found in Agra ( )
तनौरा के पास मिला शव
छात्रा की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। गुरुवार देर रात थाना फतेहाबाद के डौकी क्षेत्र में यमुना किनारे तनोरा गांव में छात्रा का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो शव एत्मादपुर से लापता हुई छात्रा का निकला। परिजनों ने छात्रा को किडनैप करने के बाद दुष्कर्म और हत्या करने के आरोप लगाए हैं, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है जिससे छात्रा की मौत का कारण पता चल सके।