आगरालीक्स…Agra News: जिम में धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद आगरा सहित प्रदेश भर की जिम में जिम ट्रेनरों की जांच। आगरा की जिमों में महिलाओं के लिए भी पुरुष जिम ट्रेनर, डाइट प्लान के नाम पर ले लेते हैं मोबाइल नंबर।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में जिम की आड़ में हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण कराने वाले रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इसके बाद से प्रदेश के सभी जिलों में जिम की जांच के निर्देश दिए गए हैं। आगरा पुलिस भी जिम में महिलाओं की सुरक्षा और जिम ट्रेनरों के सत्यापन को लेकर गंभीर है।
डाइट प्लान के नाम पर ले लेते हैं मोबाइल नंबर
जिम में जाने वाली महिला और पुरुष अपनी डाइट को लेकर चिंतित रहते हैं, जिम ट्रेनर हर रोज अलग अलग डाइट प्लान देने के नाम पर महिलाओं का मोबाइल नंबर ले लेते हैं इसके बाद उन्हें मैसेज करने लगते हैं। जो महिलाएं उनके मैसेज की रिप्लाई करती हैं उनसे नजदीकी बढ़ाने लगते हैं।
आगरा में विवादों में रही जिम
डॉक्टर की पत्नी को जिम ट्रेनर ने अपने जाल में फंसा लिया था, डॉक्टर को जिम ट्रेनर की हत्या के लिए सुपारी देने के आरोप में अरेस्ट किया गया था
युवती ने जिम में दुराचार का प्रयास करने का आरोप लगाया था, जिम ट्रेनर को अरेस्ट किया गया था
जिम ट्रेनर पर शांदी का झासा देकर शारीरिक शोषण के आरोप लगे थे, युवती ने सुसाइड कर ली थी, जिम ट्रेनर को जेल भेजा गया था।