आगरालीक्स…आगरा में आटो में बैठी महिला के गले से 15 ग्राम की सोने की चेन पार. बिजलीघर से भगवान टाकीज के लिए बैठी थी. आटो में पहले से थीं तीन महिलाएं और एक बच्ची.
आगरा में आटो में बैठी महिला के गले से सोने की चेन पारी हो गई. महिला बिजलीघर चौराहे से दोपहर को आटो से बैठकर भगवान टाकीज आ रही थी. आटो में पहले से तीन महिलाएं और एक बच्ची थी. महिला जब आटो से उतरी तो वो चारों भी उतर गईं और तेजी से वहां चली गई. जब उसने देखा तो उसके गले से सोने की चेन गायब थी. पीड़ित हिला ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी है.
पीड़ित महिला का नाम प्रियंका है जो कि आगरा के ताजगंज स्थित गोबरचौकी, करीम नगर की रहने वाली है और कन्नौज में नौकरी करती है. प्रियंका ने बताया कि वह 5 दिवस के अवकाश पर अपने घर आगरा आयी थी. 31 अक्टूबर को वह दोपहर करीब एक बजे बिजली घर चौराहे से आटो से बैठकर भगवान टॉकीज आ रही थी. आटो में बैठी तीन अज्ञात महिलाओ और उनके साथ लगभग 10 से 11 वर्ष की बच्ची भी थी. बच्ची उसके पैरो के पास खड़ी थी जो बार बार पैरो मे अपने पैर मार रही थी.
आधा घंटे बाद भगवान टाकीज पुल के नीचे वह अपने बच्चे और सास के साथ उतरी, तभी तीनों महिलाएं व बच्ची भी जल्दी से उतरकर वहां से चली गईं. प्रियंका ने जब अपने गले को देखा तो 15 ग्राम सोने की चेन नहीं थी. यह देखते ही उसके होश उड़ गए. तीनों महिलाओं को देखा तो वो नजर नहीं आई. पीड़ित महिला ने उक्त महिलाओं के खिलाफ सोने की चेन तोड़ने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है.