Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: A 52-year-old male elephant named ‘Vayu’, a victim of cruelty in Assam, was brought to the Elephant Hospital operated on the Agra-Mathura Highway…#agranws
टॉप न्यूज़

Agra News: A 52-year-old male elephant named ‘Vayu’, a victim of cruelty in Assam, was brought to the Elephant Hospital operated on the Agra-Mathura Highway…#agranws

286

आगरालीक्स…असम में क्रूरता का शिकार ‘वायु’ नामक 52 वर्षीय नर हाथी को आगरा—मथुरा हाइवे पर संचालित हाथी अस्पताल लाया गया.. लकड़ी ढोने का काम कराया जाता था, घायल हुआ तो बिना इलाज किए छोड़ दिया

दशकों की कठिनाई और क्रूरता को सहने के बाद, वाइल्डलाइफ एसओएस द्वारा असम से ‘वायु’ नामक 52 वर्षीय नर हाथी को बचाया गया है। लकड़ी ढोने के काम में इस्तेमाल किये जाने वाले हाथी को गंभीर चोट लगने के बाद उसे बिना इलाज के छोड़ दिया गया, जिससे उसको चलने में दिक्कत होने लगी, लेकिन अब मथुरा में वाइल्डलाइफ एसओएस हाथी अस्पताल में वायु की ठीक होने की यात्रा शुरू हो गई है।

वायु का जीवन बिल्कुल भी सौम्य नहीं रहा। लकड़ी ढोने वाले हाथी के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाला हाथी, एक बार नागालैंड में गिर गया, जिसके परिणामस्वरूप उसका बायां पैर बुरी तरह से टूट गया। उचित चिकित्सा सहायता के अभाव में उसकी हालत और भी खराब हो गई। हाथी दुबला-पतला, कुपोषित था, और कोहनी के जोड़ में एंकिलोसिस (जोड़ों की अकड़न) और ऑस्टियोआर्थराइटिस के कारण अपंग चाल दिखा रहा था। रक्त परीक्षण में एनीमिया, परजीवी संक्रमण संबंधी कमियों का पता चला, जिससे उसकी हालत और भी कमजोर हो गई।

उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए, यह स्पष्ट हो गया कि वायु को विशेष देखभाल की आवश्यकता है। अनुमति मिलने के बाद, मथुरा में वाइल्डलाइफ एसओएस एलिफेंट हॉस्पिटल की एक विशेषज्ञ टीम 2000 किलोमीटर की यात्रा के लिए तैयार एक विशेष रूप से सुसज्जित एलिफेंट एम्बुलेंस के साथ रवाना हुई। टीम में पशु चिकित्सक, देखभाल करने वाले कर्मचारी शामिल थे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पूरे बचाव अभियान के दौरान वायु को निरंतर देखभाल, हाइड्रेशन और चिकित्सा सुविधा मिले। एक कठिन यात्रा के बाद, वायु ने आखिरकार अस्पताल के अंदर कदम रखा, जहाँ उसका स्वागत स्वादिष्ट व्यंजनों और देखभाल के साथ किया गया, जो उपचार और आशा के नए अध्याय की एक अच्छी शुरुआत है।

वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, "यह एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन है क्योंकि यह असम से हमारा पहला बचाव अभियान है। जब हम बीमार हाथियों की मदद करने के उद्देश्य से हाथी स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रहे थे और अपने हाथी मोबाइल क्लिनिक 'हाथी सेवा' को लॉन्च करने की योजना बना रहे थे, तो हमें वायु के बारे में पता चला। उसकी हालत देखकर, हमें लगा कि उसे विशेषज्ञ सहायता और उपचार की ज़रुरत है। हाथी अस्पताल में वायु के आने से अब हमे थोड़ी राहत मिली है और अब हमारा ध्यान धीरे-धीरे उसकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार लाने पर रहेगा।"

वाइल्डलाइफ एसओएस की सह-संस्थापक और सचिव, गीता शेषमणि ने कहा, "देखभाल करने वालों के लिए यात्रा शुरू करने से पहले हाथी को पूरी तरह से सुरक्षित महसूस कराना महत्वपूर्ण था। हर रेस्क्यू ऑपरेशन से पहले, हम सुनिश्चित करते हैं कि जानवर तनाव में न हो और हम पानी से लेकर पोषण और यहाँ तक कि दवाओं तक की सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ कर लें।"

यात्रा के दौरान मौजूद वाइल्डलाइफ एसओएस के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ. ई. गोचलन ने कहा, "वायु की चिकित्सा स्थिति गंभीर है। ऑस्टियोआर्थराइटिस और पैरों के पतले होने से लेकर एनीमिया और कैल्शियम के खराब स्तर तक, उसे गहन देखभाल की आवश्यकता है। हमने यात्रा के दौरान उसे सहज महसूस कराने के लिए सभी पहलुओं का ध्यान रखा और हमें उम्मीद है कि सही उपचार से वह आराम और गरिमा वापस पा सकेगा।"

वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एम.वी. ने कहा, "हर रेस्क्यू के पीछे एक टीम होती है जो बदलाव में विश्वास करती है। वायु एक नया अध्याय शुरू कर रहा है, और हम हर कदम पर उसे ठीक होने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!