आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में पहलगाम हमले की पहली बरसी पर नम आंखों से दी मृतकों को श्रद्धांजलि. आज ही के दिन आतंकियों ने निर्दोषों के खून से घाटी कर दी थी लाल
पहलगाम हमले की पहली बरसी पर आगरा में नम आंखों से मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. एक साल पहले 22 अप्रैल् 2025 को जम्मू कश्मीर की पहलगाम घाटी को आतंकियों ने निर्दोष हिंदुओं के खून से लाल कर दिया था. नाम पूछ पूछ कर आतंकवादियों ने 26 हिंदुओं को मौत के घाट उतार दिया था.हमले को एक साल पूरा होने पर आगरा कैंट स्टेशन से अटल चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया. आगरा कैंट स्टेशन पर 2 मिनट का मौन धारण कर किया. अटल चौक पर सभी को श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकवादियों की कायराना हरकत पर आक्रोश भी जताया. कार्यक्रम की दौरान भाजपा पार्षद राकेश कनौजिया प्रीपेडटैक्सी स्टेशन अनिल शर्मा महामंत्री प्रीपेड ड्राइवर यूनियन,अटल चौक के अध्यक्ष डीपी राठौर, मोहम्मद यूनिस कुली मुकद्दम, जहीर अब्बास अध्यक्ष ड्राइवर एकता यूनियन, फिरोज, शंकर, रफीक, पवन तोमर, राजवीर सिंह जादौन, राजेश खन्ना, अखिलेश दुबे, राजू सविता, विजय गौड़, विभांशु कोहली, लोकेन्द्र राठौर ,आकाश,रामकुमार मौजूद रहे.