आगरालीक्स…आगरा के 1.21 लाख छात्रों का कल यूपी बोर्ड का रिजल्ट आ रहा है. हाईस्कूल और इंटर का एक साथ जारी होगा रिजल्ट. जानिए रिजल्ट जारी होने का समय
यूपी बोर्ड का रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी हो रहा है. यूपी में 52 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं दी हैं. रिजल्ट की तारीख जारी होते ही छात्रों में रिजल्ट को लेकर धुकधुकी शुरू हो गई है. यह रिजल्ट 23 अप्रैल गुरुवार को शाम चार बजे घोषित किया जाएगा.आगरा में 1.21 लाख छात्र 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में हुए शामिल
आगरा में यूपी बोर्ड की परीक्षा में 1.22 लाख छात्र शामिल हुए. यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से 13 मार्च तक आगरा के 154 केंद्रों पर आयोजित की गई. हाईस्कूल में 60371 छात्र शामिल हुए, इसमें 32556 छात्र और 27815 छात्राएं शामिल हुईं. इंटरमीडिट में 61551 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, इसमें 35415 छात्र और 26136 छात्राएं शामिल हुईं थी.