आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर कार बनी आग का गोला. परिवार ने कूदकर बचाई जान. चंद मिनट में आग की लपटों से घिर गई कार
आगरा में हाइवे पर शुक्रवार सुबह एक चलती आल्टो कार में अचानक आग लग गई. कार में सवार परिवार ने कूदकर अपनी जान बचाई और चंद मिनट में ही कार आग का गोला बन गई. आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया. इसके कारण हाइवे पर जाम की स्थिति बनी गई. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कार में लगी आग पर काबू पाया.वृंदावन जाने के लिए निकली थी फैमिली
टूंडला की कृष्णा कॉलोनी में राजीव सरदाना रहते हैं. शुक्रवार सुबह 9 बजे वह पत्नी सिन्नी, बेटी वंशिका और सास प्रमिला के साथ वृंदावन बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए अपनी आल्टो कार से निकले थे. रॉयल चौराहा फ्लाईओवर पार करते ही जनहित हॉस्पिटल के पास कार के दाहिने टायर से तेज धुआं निकलने लगा. राजीव ने तुरंत कार को हाइवे किनारे रोगा और परिवार को तुरंत बाहर निकाला. इनके बाहर निकलते ही कुछ ही पलों में कार में भीषण आग लग गई और कार आग का गोला बन गई. हादसे के बाद यहां भीड़ लग गई जिसके कारण जाम की स्थिति भी बन गई.