आगरालीक्स…आगरा में रात को चल रही शीतलहर. तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. दिन का तापमान भी होने लगा कम
आगरा में सर्दी का प्रभाव तेज होने लगा है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. आगरा में भी रात के समय शीतलहर चल रही है. सुबह भी ठंड अधिक है. हालांकि दोपहर में धूप निकल रही है लेकिन अब दिन का तापमान भी कम होने लगा है.आईएमडी के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और अधिक कम होगा.