अलीगढ़लीक्स…अलीगढ़ में शराब पी रहे लोगों के पास सादा वर्दी में पहुंचे एसएसपी. शराबियों ने पूछा—कौन है, क्या हुआ…बोले—एसएसपी हूं, सुनते ही भाग खड़े हुए. सात को पकड़ा
अलीगढ़ में अजीब वाकया सामने आया है. रात को तस्वीर महल चौराहे के पास खुले में शराब पी रहे लोगों के पास सादा वर्दी में अचानक एसएसपी नीरज जादौन पहुंच गए. उन्हें ठेके के पास ढकेल व दुकानों पर 20-25 लोग शराब पीते नजर आए. जब एसएसपी उनके और नजदीक पहुंचे तो उनमें से एक ने कहा कि कौन है, क्या हुआ. इस पर वो बोले—एसएसपी हूं. जिसके बाद शराब पी रहे लोग भाग खड़े हुए. हालांकि एसएसपी के निर्देश पर कुछ ही देर में पुलिस बल पहुंचा, जिसके बाद सात लोगों को पकड़ लिया. इनमें शराब पीने वाले व पिलाने वाले लोग शामिल हैं. साथ ही नगर निगम द्वारा ठेल ढकेल व दुकानों को हटवाया गया.ठेकों के बाहर सजे 'ओपन बार' को लेकर एसएसपी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है. इस कार्रवाई के साथ पुलिस की ओर से तस्वीर महल स्थित ठेके के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी भेजी जा रही है. इसके पीछे तर्क है कि ठेके की लोकेशन सही नहीं है. पास में स्कूल, कचहरी, मुख्यालय भी है. बाहर रात में लोग सरेराह देल ढकेली बाहर रात में लोग सरेराह ढेल ढकेलों पर शराब पीते हैं. एसएसपी ने खुद ही इसकी हकीकत जानने का फैसला किया. मंगलवार शाम को वे अपनी निजी गाड़ी से बेटे की फिजियोथैरेपी कराकर लौट रहे थे. तभी पुलिस लाइन में घुसने से पहले उन्होंने गाड़ी रुकवा ली और पैदल ही शराब के ठेके के पास पहुंच गए. वहां बगल में ही ढेल-ढकेलों पहुंच गए। वहां बगल में ही ढेल ढकेलों पर ओपन बार सजा हुआ था. नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं. 25 से 30 लोग खुलेआम शराब पी रहे थे.
एसएसपी को देख लोग वहां से भाग खड़े हुए. एसएसपी ने मौके पर सीओ तृतीय सर्वम सिंह व थाना पुलिस को बला लिया, जिसके बाद मौके से सात लोगों को पकड़ लिया गया. सीओ के अनुसार पकड़े गए लोगों के खिलाफ सार्वजनिक उपद्रव मचाने की धारा में मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है. साथ ही नगर निगम की टीम बुलाकर शराब पिला रहे ठेल, ढकेल व दुकानदारों का सामान जब्त करवाया गया. एसएसपी ने थाना पुलिस को भी फटकार लगाई.