आगरालीक्स…आगरा-मथुरा हाइवे पर एक सीएसबी ट्रक ने लगाया जाम. बड़ी-बड़ी मशीनों से लदा ट्रक मुड़ते समय हुआ बंद. परेशान हुए लोग
आगरा मथुरा हाइवे पर फरह टोल प्लाजा के पास एक सीएसबी ट्रक के कारण जाम की विकट स्थिति पैदा हो गई है. गुजरात से कानपुर जा रहे इस ट्रक में बड़ी बड़ी मशीनें लदी हैं. जाम लगने के कारण हाइवे पर काफी लोगों को परेशानी करना पड़ रहा है. इधर सूचना पर पुलिस पहुंच गई है और व्यवस्था सुधारी जा रही है.
ये है मामला
मामला फरह थाना क्षेत्र के महुअन टोल की है. यहां ग्वालियर से कानपुर जा रहा एक सीएसबी ट्रक टोलकट पर क्राॅस करते समय बंद हो गया. चालक ने जैसे ही क्राॅस करने के लिए ट्रक को मोड़ा, तभी तकनीकी खराबी के कारण वह बंद हो गया. इसके कारण हाइवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई. सूचना पर पुलिस पहुंच गई है और टोल की एक साइड से गाड़ियां निकाली जा रही है. स्थिति नियंत्रण में की जा रही है.