आगरालीक्स.. भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर शहर मे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह जगह स्वागत।
भगवान महावीर के 2,550.वे महोत्सव पर शोभायात्रा जयपुर हाउस से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होती हुई एमडी जैन इंटर कॉलेज पर समापन हुआ शहर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
पारस नाथ दिगंबर जैन मंदिर पत्थर गली कमेटी द्वारा पथवारी पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर दिलीप जैन, विनीत जैन, शैली, अजय जैन, सुशील जैन, मोनू, रिषभ चंद्र, वीरेंद्र कुमार जैन, दीपक जैन, विक्की जैन राजेश जैन, वीनू चौधरी, सुदीप जैन, तरुण जैन, मुन्ना लाल जैन, ललित जैन, अनिल आदि ने स्वागत किया।