आगरालीक्स…आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट में हाई रिस्क हार्ट पेशेंट को मिला जीवनदान. डॉ. सुशील सिंघल ने की सफल बायपास सर्जरी..
शांतिवेद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, सिकंदरा (आगरा) में एक बेहद जटिल और जोखिम भरे मामले में चिकित्सा विज्ञान की एक अद्भुत सफलता देखने को मिली। CTVS सर्जन डॉ. सुशील सिंघल द्वारा एक गंभीर स्थिति वाले मरीज की (CABG) — कोरोनरी आर्टरी बायपास ग्राफ्टिंग सर्जरी अत्यंत कुशलता से संपन्न की गई, जिसने मरीज को नया जीवन प्रदान किया।यह मामला कई मायनों में चुनौतीपूर्ण था। मरीज को जब शांतिवेद लाया गया, तब उसकी हालत अत्यंत गंभीर थी: हार्ट फेलियर (Left Ventricular Failure), वेंटिलेटर पर निर्भरता, एक्यूट किडनी फेलियर (AKI)
अत्यधिक मोटापा, और सबसे खतरनाक – लेफ्ट मेन कोरोनरी आर्टरी में 90% से अधिक ब्लॉकेज। इतना ही नहीं, मरीज की मेडिकल हिस्ट्री में दो वर्ष पूर्व गॉल ब्लैडर कैंसर की सर्जरी भी शामिल थी, जो शांतिवेद के लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश द्वारा की गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नीरज कुमार द्वारा मरीज की एंजियोग्राफी की गई, जिसमें बायपास सर्जरी की आवश्यकता सामने आई।
इस प्रकार की स्थिति में सर्जरी एक अत्यंत जोखिमभरा कार्य होती है - जहां हार्ट की कार्यक्षमता पहले से ही कमजोर हो, किडनी फेलियर हो, और शरीर की अन्य प्रणाली पहले से तनाव में हों, वहाँ सर्जरी करते समय हर एक निर्णय जीवन-मरण से जुड़ा होता है। डॉ. सुशील सिंघल और उनकी अनुभवी टीम ने उच्च स्तरीय मेडिकल प्लानिंग, ICU बैकअप, मॉनिटरिंग सिस्टम और तकनीकी दक्षता के साथ सर्जरी को अंजाम दिया। अत्याधुनिक तकनीकों और शांतिवेद की अत्यधिक अनुभवी एनेस्थेसिया और कार्डियक केयर टीम के सहयोग से यह ऑपरेशन सफल रहा। परिणामस्वरूप - बिना किसी गंभीर जटिलता के, मरीज को मात्र पाँचवे दिन स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज कर दिया गया।
मरीज की मुस्कान बनी हमारी सबसे बड़ी जीतआज जब मरीज अपने घर लौट चुका है, उसकी मुस्कान और परिजनों की संतुष्टि हमें गर्व और आत्मविश्वास से भर देती है। यह केस न केवल चिकित्सा विज्ञान की सफलता है, बल्कि शांतिवेद की टीम भावना, कड़ी मेहनत और मरीज-केन्द्रित दृष्टिकोण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
आयुष्मान योजना के तहत दिल की सभी सर्जरी अब निशुल्क की जा रही हैं।
हार्ट बायपास (CABG)
वाल्व रिप्लेसमेंट
हार्ट में छेद (ASD/VSD) का ऑपरेशन
पेरिफेरल वेस्कुलर बायपास
अन्य सभी जटिल हृदय सर्जरी