Saturday , 24 October 2026
Home आगरा Agra News: A huge and divine Mangal Kalash Yatra will be taken out for Gau Mahila Mahotsav on July 14 in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: A huge and divine Mangal Kalash Yatra will be taken out for Gau Mahila Mahotsav on July 14 in Agra…#agranews

514

आागरालीक्स…आगरा में 14 जुलाई को गौ महिला महोत्सव के लिए निकलेगी विशाल और दिव्य मंगल कलश यात्रा. कलश यात्रा में पंजीकरण के साथ महिला श्रद्धालु को मिल रही साड़ी. आठ स्थानों पर चल रहे रजिस्ट्रेशन

गो महिमा महोत्सव समिति आगरा द्वारा पुण्यदायी श्रावण मास के पावन अवसर पर नौ दिवसीय गौ महिमा महोत्सव के अंतर्गत 14 जुलाई को सुबह 9:00 बजे राधा कृष्ण मंदिर नेहरू नगर से सूर सदन स्थित कार्यक्रम स्थल तक विशाल और दिव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी।

प्रमुख समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल ने बताया कि मंगल कलश यात्रा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। पंजीकरण कराने वाली हर महिला श्रद्धालु को पंजीकरण के साथ ही एक-एक साड़ी प्रदान की जा रही है, जिसे पहनकर वह मंगल कलश यात्रा में शामिल होंगी। मंगल कलश यात्रा शुरू होने से पहले उन्हें सुसज्जित मंगल कलश प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साड़ी इसलिए दी जा रही है ताकि सभी महिला भक्त श्रद्धालु एक रंग में नजर आएँ। इच्छुक महिला श्रद्धालु अधिक जानकारी के लिए उनसे 93583 99066 पर संपर्क कर सकती हैं। पूर्व पार्षद डॉ. कुंदनिका शर्मा ने श्रद्धालु महिलाओं को कलश यात्रा का आमंत्रण देते हुए कहा कि कलश यात्रा में शामिल होने से जीवन में शुभता, धन, वैभव, समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

मंगल कलश के लिए यहाँ कराएँ पंजीकरण

  • गोयल पेंट्स, सुल्तानगंज की पुलिया
  • विश्वनाथ भारद्वाज, कैला चामुंडा देवी मंदिर, बल्केश्वर सब्जी मंडी के पास
  • अनंत उपाध्याय, सीताराम मंदिर, वजीरपुरा
  • विशाल तिवारी, गाँधीनगर मंदिर
  • उमा दत्त शर्मा, 76, रोशन बाग की पुलिया के निकट, दयालबाग
  • मकान नंबर 311, आवास विकास सेक्टर-1, बोदला
  • प्रियंका ठाकुर, राम रघु आनंदा फेज वन, भावना स्टेट के निकट, सिकंदरा
  • भारद्वाज फाइनेंशियल सर्विसेज, शॉप नं. 05, ब्लॉक नंबर 11, प्रथम तल, संजय प्लेस
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Car overturns after crashing through divider on Agra-Lucknow Expressway; one dead…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी कार, एक की मौत..देर रात हुआ...

आगरा

Agra News: National-level Kshatriya Valor and Victory Festival in Agra tomorrow – ‘From Valor to Resolve’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल राष्ट्र स्तरीय क्षत्रिय वीरता एवं विजय पर्व समारोह –...

आगरा

Obituaries of Agra on 24th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Rashifal Saturday, 24th October 2026

आगरालीक्स…24 अक्टूबर शनिवार का राशिफल. कई राशियों के लिए दिन हो सकता...

error: Content is protected !!