Monday , 20 April 2026
Home मनोरंजन Agra News: Premiere show of the film ‘Dahej Ka Chakravyuh’ held in Agra…#agranews
मनोरंजन

Agra News: Premiere show of the film ‘Dahej Ka Chakravyuh’ held in Agra…#agranews

553

आगरालीक्स…आगरा में हुआ फिल्म ‘दहेज का चक्रव्यूह’ का प्रीमियर शो. बेटियों को पैरों पर खड़े करने की सीख देती है फिल्म. जिसने देखी, उसने भाव विभोकर कर की तारीफ

जो भी दहेज की डिमांड करे, उससे परहेज करें। पुराने समय में स्वेच्छा से दिए उपहार और डिमांड कर मांगी चीजों के अंतर को समझें। ईश्वर द्वारा माता पिता को दिया सबसे अमूल्य उपहार होती है बेटी। उसे पाकर भी जो खुश नहीं वह दुनिया का सबसे बड़ा लालची है। कुछ ऐसे ही सामाजिक संदेश देती हुई फिल्म दहेज का चक्रव्यूह के प्रीमियर शो को देख सभी दर्शक भाव विभोर हो उठे। आज भी दहेज जैसी कुरीति की बेड़ियों में जकड़े समाज को एक नई राह दिखाती नजर आयी आरए मूवीज की फिल्म दहेज का चक्रव्यूह। जिसमें एक बेटी दहेज की प्रताड़ना और उत्पीड़न झेलने के बाद किस तरह नौकरी कर न सिर्फ अपने पैरों पर खड़ी होती है बल्कि महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित होती है।

डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में योजित प्रीमियर शो का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डवलपमेंट काउंसिल ऑफ फुटवीयर एंड लैदर इंडस्ट्री के चेयरमैन पूरन डावर व डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ स्टीट्यूशन्स के चेयरपर्सन एके सिंह ने किया। कहा बेटी से बड़ा धन कोई नहीं। जो आपकी बेटी को पाने के बाद भी धन की डिमांड करे, वह उसे कभी सुखी नहीं रख सकता। इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहें। फिल्म प्रड्यूसर रंजीत सामा ने बताया कि फिल्म सत्य घटना पर आधारित है। जिसमें सभी कलाकार आगरा के है। फिल्म दर्शाती है कि आज भी लोग भगवान के सबसे खूबसूरत और मूल्य उपहार बेटी को पाकर खुश क्यों नहीं होते। किस तरह एक पिता अपना सब कुछ बेचकर या उधार लेकर बेटी का घर बसाता है। लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से ससुरालीजनों की डिमांग शादी के बाद तीज त्योहार और बच्चे होने तक ही नहीं बच्चे की शादी होने तक बनी रहती हैं। डिमांड पूरी न हो तो बेटी के साथ उत्पीड़न और जान का खतरा। इस समस्या को केवर जागरूकता और बेटियों को सक्षम बनाकर ही खत्म किया जा सकता है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अमर देव साहनी, वीरबल खान, अनिल अरोड़ा, वीरू गुप्ता, अप्सा अध्यक्ष सुशील गुप्ता, संजीव कोचर, जितेन्द्र फौजदार, जय गुप्ता, रेनू गुप्ता, कुसुम महाजन, दीपा लालवानी, नारायण बहरानी, प्रमोद महाजन, सुधीर महाजन, जोगेन्द्र लूथरा, प्रदीप सरीन, प्रमोद वर्मा, सुभाष मल्होत्रा, अनिल लाल, पवन आगरी, मयंक जैन, रविन्द्र अरोड़ा, अरुण जैन आदि उपस्थित थे।

ये हैं फिल्म के पुरोधा…
फिल्म निर्माता रंजीत सामा, विजय सामा, सह निर्माता अजय शर्मा, ब्रजेश शर्माव निर्देशन अविनाश वर्मा व क्रिएटिव निर्देशक रंजीत चौधरी हैं। स्क्रिप्ट राइटर महेश धाकड़, फिल्म के गीत संजय दुबे व सुजाता शर्मा ने लिखे हैं। एनीमेशन सुहैल यासीन, डबिंग दीपक जैन की है। मेकअप मानसी, रोहित सिकरवार, दुर्गेश शर्मा, तकनीकि सहयोग रोहित सिकरवार, सह निर्देशक नवल बाबा है। फिल्म में अभिनय जीतेश आशीवाल, मोनिका यादव, सोमनाथ यादव, उमाशंकर मिश्र, राहुल अचलेष गुप्ता, सोना वर्मा, पूजा शर्मा, साक्षी शर्मा, नाइरा शर्मा, अवधेष उपाध्याय, मुकेश नेचुरल, राहुल यादव, महेश चंद, राजीव कोचर, हरीश लालवानी, धनन्जय गुप्ता, शोभित बाबू ने किया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मनोरंजन

Agra Live News: The Muhurat ceremony for the short film ‘Kafan’ held in Agra—a true story of four friends…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में शॉर्ट फिल्म ‘कफन’ का हुआ मुहूर्त. चार दोस्तों की ऐसी...

मनोरंजन

Legendary singer Asha Bhosle suffers heart attack. Hospitalized

आगरालीक्स…लेजेंड सिंगर आशा भोसले का आया हार्ट अटैक. अस्पताल में भर्ती, हालत...

मनोरंजन

Agra Live Video: Bollywood actor Aparshakti Khurana joins season 7 of Spicy Sugar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा आए बॉलीवुड एक्टर अपराशक्ति खुराना. स्पाइसी शुगर के सीजन...

मनोरंजन

Public Review of Dhurandhar 2 in Agra

आगरालीक्स…वीडियो में देखें धुरंधर 2 का पब्लिक रिव्यू. आगरा में कैसी लगी...

error: Content is protected !!