आगरालीक्स…आगरा में शॉकिंग केस, ज्वैलर्स ने छोटी दिवाली पर किया था सुसाइड, एक महीने बाद मोबाइल में मिले एक युवती के 53 कॉल्स. सामने आया ये राज…
आगरा में छोटी दिवाली पर ज्वैलर्स के सुसाइड केस में एक महीने बाद एक ऐसा राज खुला है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. मृतक ज्वैलर्स के मोबाइल में एक युवती के 53 और उसके साथी के 46 कॉल्स मिले हैं. पिता का आरोप है कि प्रेम जाल में फंसाकर उनके बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया जिसके दबाव में आकर उनके बेटे ने जान दे दी. पिता ने पुलिस को साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है.मामला थाना सिकंदरा के अटूस का है. यहां रहने वाले राजा उर्फ प्रिंस रायभा स्थित ज्वैलर्स की दुकान चलाता था. 19 अक्टूबर छोटी दिवाली वाले दिन राजा ने जहरीला पदार्थ खा लिया था. इलाज के लिए दिल्ली ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी. राजा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया था. लेकिन राजा की मौत के एक महीने बाद 24 नवंबर को एक ऐसा राज खुला है जिसने परिजनों को हिला दिया है. पिता मुकेश वर्मा के अनुसार 24 नवंबर को उन्होंने अपने बेटे का मोबाइल चेक किया तो 19 अक्टूबर को एक युवती के 53 कॉल्स थे और उसी दिन उसके साथी तरुण के भी 46 कॉल्स मिले.इसके अलावा पता चला कि तरुण के साथ एक युवती भी राजा के घर आई थी.
पिता का आरोप—बेटे को फंसाया गया थापिता का आरोप है कि उनके बेटे राजा को साजिश के तहत फंसाया गया था और उस पर मानसिक दबाव बनाया गया था. युवती और उसके साथियों ने राजा को प्रेम जाल में फंसाकर अश्लील फोटो खींचे और इन्हीं के दम पर रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई और राजा को ब्लैकमेल किया गया. इसी मानसिक दबाव में उनके बेटे ने जान दे दी. पिता ने पुलिस को साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं और इसके आधार पर पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.