Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra Video News: Agra police arrested eight cyber criminals who were operating from a hotel…#agranews
बिगलीक्स

Agra Video News: Agra police arrested eight cyber criminals who were operating from a hotel…#agranews

427

आगरालीक्स..(वीडियो देखें), आगरा में होटल से चल रहा था साइबर क्राइम. लोगों के एकाउंट से करते थे रकम पार. 8 अपराधी पकड़े. दुबई से सीखा साइबर फ्रॉड का काम…42 एटीएम, 11 चेक बुक मिलीं

आगरा की साइबर सेल, सर्विलांस, साइबर काउंटर इंटेजिलेंस व थाना ताजगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. टीम ने एक होटल के अंदर से चल रहा साइबर अपराध का बड़ा नेटवर्क पकड़ा है. पुलिस ने इस गिरोह में शामिल 8 लोगों को अरेस्ट किया है. इनके पास से 42 एटीएम, 11 चैक बुक, 9 मोबाइल फोन, कुल रु0 3,412/- भारतीय मुद्रा व रु0 215/- नेपाली मुद्रा बरामद की है. इसके अलावा एक कार भी मिली है.

पकड़े गए शातिरों के नाम
रनवीर भार्गव पुत्र अनिल भार्गव निवासी कैलाश पुरी पालम गांव दक्षिण पश्चिमी दिल्ली।
सौरभ चौधरी पुत्र गुलवीर सिंह निवासी नागल खुर्द जनपद अलीगढ़।
अनुज पुत्र आनंद स्वरूप निवासी 305 भगत कतरा जनपद ओरिया।
राहुल कुमार पुत्र विपिन कुमार तारा निवासी कावेरी कुंज आगरा।
देवेंद्र प्रताप सिंह पुत्र स्व0 कलिका प्रताप सिंह निवासी सर्वोदय नगर अल्लापुर, प्रयागराज।
अजय कुमार पुत्र हरिलाल निवासी प्रताप नगर, थाना जगदीशपुरा आगरा।
ध्रुवनाथ प्रताप सिंह पुत्र अमरपाल सिंह निवासी बल्लीपुर थाना गला खंगार, जनपद फिरोजाबाद।
चिरंजीवी शर्मा पुत्र राकेश शर्मा निवासी फुलट्टी बाजार, थाना एमएमगेट आगरा।

फोन में मौजूद एप से चल रहा था साइ​बर क्राइम
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने अभियुक्तगण ने बताया कि वह साइबर फ्रॉड का काम करते हैं व उसके फोन में कुछ एप है जिनसे फ्रॉड का पैसा खातों में आता है तथा उस अकाउन्ट को मैनेज करने का काम वह करते है। उनका सारा काम उनके फोन में मौजूद एप से चलता है और वह सब व्हॉटसएप से जुडे है। वह साइबर क्राइम के लिए एक ऐसे खाते का उपयोग करते थे, जिसकी लिमिट लाखों-करोडों में हो।

होटल में मिलते थे सभी
खातों का इंतजाम होने के बाद वह लोगों अक्सर अलग-अलग जगह पर हॉटलों में साइबर फॉड करने हेतु एक जगह एकत्र हुआ करते है। उनके कुछ साथी निर्धारित जगह के आस-पास ही वाहनों में बैठ कर, एप के माध्यम से उनके साथ शामिल होते है। अभियुक्त रनवीर ने बताया कि वह साइबर अपराध करने में मध्यस्थता का काम करता है। वह खातों की व्यवस्था का काम करता है व उन खाता धारकों को एप कन्ट्रोल करने वालों से मिलाता है। उसे अपने काम के सम्बन्ध में भीलवाडा के एक व्यक्ति को अपडेट देनी होती है जो उसको 2% कमीशन दिया करता है। वह हम सबको कन्ट्रोल व मैनेज करने का काम करता है। वह सिर्फ अभियुक्त रनवीर के माध्यम से इनको मैनेज करता है। अभियुक्त देवेन्द्र ने बताया कि वह बहुत सालों से ये काम कर रहा है तथा वह यह काम दुबई से सीख के आया था और भारत में आकर उसने यह दिल्ली से शुरू किया। भीलवाडा वाला व्यक्ति ऊपर से सब कुछ मैनेज करता है। उपरोक्त वांछित अभियुक्तगण लोगों के खातों को धोखाधड़ी से खुला लेते है फिर चालू खातों में उनकी सिम लगा कर पूरी किट ले लेते है । खातों की किट को गिरफ्तार अभियुक्तगण आगे अपने साथियों को दे देते है । उपरोक्त खातों में करोडों का फ्रॉड करके, खाते के फ्रिज हो जाने पर उसको बन्द कर देते है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

error: Content is protected !!