आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर चलती कार में लगी आग. समय रहते उतरे कार सवार, कुछ ही देर में आग की लपटों से पूरी जल गई कार
आगरा—फिरोजाबाद हाइवे के गल्ला मंडी के बाद शुक्रवार रात करीब पौने नौ बजे एक चलती कार में आग लग गई. समय रहते कार सवार उतर गए और उनके उतरने के कुछ ही पल में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंच गई लेकिन आग से कार तब तक पूरी तरह से जल चुकी थी.
गल्ला मंडी के पास हुई घटना
शुक्रवार रात पौने नौ बजे गल्ला मंडी के पास हाइवे पर अचानक एक चलती कार से धुआं उठने लगा. यह देखकर कार सवार सभी लोग तुरंत कार से नीचे उतर गए. इससे पहले कार चालक ने साइड से कार को लगा दिया. कार से उतरने के बाद ही आग की लपटों में कार बुरी तरह से घर गई. गनीमत रही कि इससे कोई हताहत नहीं हुआ. दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई लेकिन कार लगभग पूरी तरह से जल चुकी थी. आग का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है.