Tuesday , 20 October 2026
Home बिगलीक्स Agra News: A nine-day Ramkatha by Morari Bapu begins in Agra on September 15…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: A nine-day Ramkatha by Morari Bapu begins in Agra on September 15…#agranews

320

आगरालीक्स…आगरा में इंद्रेश जी महाराज, जया किशोरी के बाद मोरारी बापू अमृतवाणी में होने जा रही है कथा. 2003 के बाद अब होगा बापू का आगरा आगमन…15 सितंबर से नौ दिवसीय रामकथा

श्रीराम की भक्ति, मर्यादा और प्रेम का संदेश लेकर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रामकथावाचक मोरारी बापू एक बार फिर आगरा की पावन धरती पर पधारने जा रहे हैं। लंबे अंतराल के बाद बापू की अमृतवाणी का लाभ आगरा के श्रद्धालुओं को मिलने जा रहा है। आगामी 15 सितंबर से 23 सितंबर तक फतेहाबाद रोड स्थित जेपी वेडिंग ग्राउंड में नौ दिवसीय भव्य रामकथा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर शहर के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आध्यात्मिक उमंग दिखाई दे रही है।

रामकथा के आयोजन की घोषणा को लेकर हरी पर्वत, दिल्ली गेट स्थित चोखो जीमन रेस्टोरेंट में उद्घोषणा समारोह आयोजित किया गया। उद्घोषणा समारोह का शुभारंभ श्री हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर आयोजन से जुड़े ललित गुप्ता और सतीश कुमार शाह ने बताया कि आगामी 15 सितंबर को शाम 4 बजे अंतरराष्ट्रीय संत मुरारी बापू आगरा पधारेंगे और श्री राम कथा का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात 16 सितंबर से 23 सितंबर तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से बापू श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे।

उन्होंने बताया कि मुरारी बापू की कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को प्रेम, करुणा, सत्य, सेवा और मानवीय मूल्यों से जोड़ने वाला आध्यात्मिक अनुभव होती है। बापू अपनी सहज, सरल और भावपूर्ण शैली में श्रीराम के चरित्र के माध्यम से यह संदेश देते हैं कि राम केवल आराध्य नहीं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा हैं। रामकथा के प्रत्येक प्रसंग में परिवार, समाज और मानवता के प्रति अपने दायित्वों को समझने की प्रेरणा मिलती है।

2003 के बाद अब होगा बापू का आगरा आगमन
अंशुल गुप्ता और कार्तिक गुप्ता ने बताया कि मुरारी बापू इससे पूर्व वर्ष 2003 में आगरा आए थे। इसके बाद से ही आगरा के श्रद्धालु उनकी रामकथा सुनने के लिए प्रतीक्षारत थे। लगभग दो दशक से अधिक समय बाद एक बार फिर बापू की वाणी आगरा में गूंजेगी। ऐसे में यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक अवसर बन गया है।
मनीष मित्तल और मनोज त्रिपाठी ने बताया कि कथा से पूर्व 2 सितंबर को सुबह 8:30 बजे कथा स्थल पर भूमि पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही कथा स्थल को भव्य और आध्यात्मिक स्वरूप देने की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं।

32 बाई 40 फीट का भव्य मंच, विराजेंगे हनुमान जी
देवेश शाह और संजीव जैन के अनुसार कथा स्थल पर 32 बाई 40 फीट के भव्य मंच का निर्माण किया जा रहा है। इसी मंच पर कथा व्यास पीठ बनाई जाएगी। व्यास पीठ पर हनुमान जी का दिव्य एवं भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। मंच सज्जा में धार्मिक और आध्यात्मिक भावनाओं को विशेष रूप से ध्यान में रखा जा रहा है, ताकि कथा स्थल पर प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को रामभक्ति और आध्यात्मिक वातावरण की अनुभूति हो।
कथा में आगरा सहित विभिन्न स्थानों और अन्य प्रदेशों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगभग 5000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। आयोजन को व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं।

राम के आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश
मुरारी बापू की रामकथा की विशेषता उनकी सहज और आत्मीय कथन शैली है। श्रीराम के चरित्र के माध्यम से वे प्रेम, समर्पण, त्याग, मर्यादा, करुणा और सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाते हैं। उनकी कथा में धर्म के साथ-साथ जीवन के व्यावहारिक पक्षों को भी सहज भाषा में समझाया जाता है।
आयोजकों ने कहा कि वर्तमान समय में जब मनुष्य भौतिक उपलब्धियों के बीच मानसिक शांति और आत्मिक संतोष की तलाश कर रहा है, ऐसे समय में रामकथा जीवन को भीतर से समृद्ध करने का माध्यम बनती है। श्रीराम का आदर्श मनुष्य को कर्तव्य के प्रति समर्पित रहने, परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने तथा प्रेम और सद्भाव के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
आयोजन समिति ने आगरा के सभी रामभक्तों और श्रद्धालुओं से इस नौ दिवसीय रामकथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम की भक्ति और मुरारी बापू की अमृतवाणी का लाभ लेने का आह्वान किया।
उद्घोषणा समारोह के अवसर पर ललित गुप्ता, सतीश कुमार शाह, मनीष मित्तल, मनोज त्रिपाठी, अंशुल गुप्ता, कार्तिक गुप्ता, देवेश शाह, दिव्या गुप्ता, रीटा शाह संजीव जैन, राकेश गुप्ता, विजय सिंह, अमित पोद्दार, लता गुप्ता, निराली शाह, सीताराम अग्रवाल, रैलेश अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Woman passenger died after bus hit container on Yamuna Expressway

मथुरालीक्स यमुना एक्सप्रेस वे पर बस आगे चल रहे कंटेनर में घुसी,...

बिगलीक्स

Temporary ban on blending sugarcane-based ethanol into petrol

नईदिल्लीलीक्स ….चीनी के बढ़ते रेट और उपलब्धता बनाए रखने के लिए गन्ने...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Minimum Temperature goes down in Agra

आगरालीक्स आगरा में अब सुबह के तापमान में आने लगी गिरावट, जानें...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 19th October 2026

आगरालीक्स… आगरा के न्यूजपेपरों का 19 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ फ्रांस,...

error: Content is protected !!