आगरालीक्स…अच्छी खबर, रक्षाबंधन पर आगरा से तीन स्पेशल ट्रेनें मिलेंगी. 26 से 31 अगस्त तक रहेंगी उपलब्ध. दिल्ली, मथुरा, ग्वालियर, झांसी, दतिया और खजुराहो तक मिलेगा सफर
रक्षाबंधन 28 अगस्त का है. ऐसे में रक्षाबंधन से पहले आगरा आने और फिर वापस आगरा से अपने कार्यस्थल वाले शहर की ओर जाने के लिए लोगों के लिए रेलवे ने तीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया है. इन रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से प्रमुख शहरों एवं गंतव्यों के बीच अतिरिक्त रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यात्रियों को पर्व के दौरान आवागमन में सुविधा मिलेगी।
पहली ट्रेन —संख्या 01901/01902 — वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन
झांसी से हजरत निजामुद्दीन तक चलने वाली इस रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन का संचालन 27 और 28 अगस्त को किया जाएगा. 01901 ट्रेन झांसी से सुबह 11 बजे चलेगी और दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर होते हुए आगरा कैंट पर दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेंगी. यहां से यह ट्रेन दोपहर तीन बजे रवाना होगी और शाम 4 बजकर 5 मिनट पर मथुरा और कोसीकलां होते हुए शाम 6 बजकर 30 मिनट पर हजरत निजामुद्दीन जाएगी.
वापसी में यह ट्रेन 01902 हजरत निजामुद्दीन से शाम सात बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी और कोसीकलां, मथुरा होते हुए रात 11 बजकर 5 मिनट पर आगरा कैंट पहुंचेगी. यहां से पांच मिनट ठहराव के बाद यह ट्रेन धौलपुर, मुरैना, ग्वालियर, डबरा, दतिया होते हुए झांसी सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर पहुचं जाएगी.
उक्त गाड़ी में साधारण श्रेणी, शयनयान, वातानुकूलित शयनयान, 02 एसएलआर कोच सहित कुल 20 ICF कोच होंगे.
दूसरी ट्रेन — ट्रेन संख्या 01903/01904 — वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन भी झांसी से निजामुद्दीन तक चलाई जाएगी. इस ट्रेन की सुविधा 26 अगस्त से 31 अगस्त तक यात्रियों को मिलेगी. झांसी ये यह ट्रेन शाम 7 बजकर 20 मिनट पर प्रस्थान करेगी और दतिया, डबरा, ग्वालियर मुरैना, धौलपुर होते हुए यह ट्रेन आगरा कैंट पर रात 11 बजकर 10 मिनट पर आएगी. यहां से मथुरा होते हुए अगले दिन सुबह 3 बजकर 5 मिनट पर निजामुद्दीन पहुंच जाएगी.
वापसी में यह ट्रेन 27 अगस्त को सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर निजामुद्दीन से रवाना होगी और कोसीकलां, मथुरा होते हुए आगरा कैंट यह ट्रेन सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर पहुंच जाएगी. यहां से पांच मिनट ठहराव के बाद यह ट्रेन झांसी दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर पहुंच जाएगी.
उक्त गाड़ी में साधारण श्रेणी के आठ, शयनयान के पांच, चेयरकार श्रेणी के तीन , वातानुकूलित चेयरकार के दो और 02 एसएलआर कोच सहित कुल 20 ICF कोच होंगे.
तीसरी ट्रेन — 01913/01914 — खजुराहो–हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन
तीसरी रक्षाबंधन स्पेशन ट्रेन खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी. ट्रेन संख्या 01913(खजुराहो- हजरत निजामुद्दीन) 26.08.2026, 28.08.2026 तथा 30.08.2026 को संचालित होगी। खजुराहो से शाम 5 बजे यह ट्रेन रवाना होगी और महाराजा छत्रसाल छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़, दैल्वारा, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर होते हुए आगरा कैंट पर देर रात 2 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी. यहां पांच मिनट ठहरने के बाद यह ट्रेन मथुरा, कोसीकलां होते हुए निजामुद्दीन सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर जाएगी.
वहीं वापसी में यह ट्रेन संख्या 019314 (हजरत निजामुद्दीन- खजुराहो) 27.08.2026, 29.08.2026 तथा 31.08.2026 को चलेगी. हजरत निजामुद्दीन से सुबह 11 बजे यह ट्रेन रवाना होगी जो कि आगरा कैंट पर दोपहर तीन बजे पहुंच जाएगी. यहां से पांच मिनट बाद ठहराव के बाद यह ट्रेन बाकी सभी स्टेशनों से होते हुए खजुराहो रात 12 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी.
उक्त गाड़ी में साधारण श्रेणी के 15, शयनयान के 3, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक और 02 एसएलआर कोच सहित कुल 21 ICF कोच होंगे.