आगरालीक्स…शॉकिंग, आगरा से सचखंड एक्सप्रेस में सवार हुए एमआर को सरदार ने तलवार मारकर किया घायल. सीट को लेकर हुआ था विवाद. बुरी तरह से घायल हुआ यात्री, आरोपी सरदार अरेस्ट
नांदेड़ से अमृतसर जा रही सचखंड एक्सप्रेस में बुधवार को सीट को लेकर जमकर बवाल हो गया. खूनी संघर्ष में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया. नांदेड़ से अमृतसर आगरा हाकर जा रही सचखंड एक्सप्रेस में सीट को लेकर एक यात्री का सरदारों से विवाद हो गया. ट्रेन जैसे ही मथुरा जंक्शन पर पहुंची तो यह विवाद बढ़ गया. ट्रेन जैसे ही मथुरा जंक्शन पर पहुंची तो प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्री के उतरते समय सरदार यात्री ने तलवार मार दी जिससे वो लहूलुहान हो गया.
यह घटना बुधवार सुबह 11 बजे की है. घायल यात्री का नाम प्रवीन बताया गया है जो कि आगरा से सचखंड एक्सप्रेस में मथुरा जाने के लए सवार हुआ था. लेकिन यहां सीट को लेकर उसका सरदारों से विवाद हो गया. ट्रेन के जंक्शन पर पहुंचने के बाद यह वारदात हुई. इस हमले से अफरातफरी मच गई. जीआरपी मौके पर पहुंच गई. आरोपी सरदार को पकड़ लिया. विरोध में अन्य सरदारों ने ट्रेन को नहीं चलने दिया और हंगामा कर दिया. इससे करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेन को जंक्शन से रवाना किया गया. घायल का नाम प्रवीण है जो कि आगरा में एमआर का काम करता है और मथुरा के शांतिनगर का रहने वाला बताया गया है. आरोपी का नाम करनप्रीत सिंह निवासी तरनतारन पंजाब बताया गया है.