Tuesday , 24 November 2026
Home आगरा Agra News: A program organized on the ‘Jashn e paidaish’ of Hazrat Imam Ali in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: A program organized on the ‘Jashn e paidaish’ of Hazrat Imam Ali in Agra…#agranews

274

आगरालीक्स…आगरा में हज़रत इमाम अली (अलौहिस्सलाम) की जश्न ए पैदाईश पर हुआ आयोजन

इस्लामी कैलेंडर के रज्जब माह की 13 तारीख को यानी 601 ई में ( का जन्‍म 17 मार्च 601 (13 रज्जब 24 हिजरी पूर्व)हजरत अली का जन्म हुआ था। इनका असली नाम अली इब्ने अबी तालिब था। आज हजरत अली का जन्मदिन है। आज के दिन सभी मुसलमान एक-दूसरे को हजरत अली के जन्मदिन की बधाई देते हैं और उनके द्वारा कहे गए शांति संदेशों को याद करते हैं। हजरत अली लोगों को शांति और अमन का पैगाम दिया करते थे अनुशासन और नीति  निमार्ण मे बेमिसाल थे सबसे बहादुर ,सबसे बड़े विद्वान,वीर योद्धा कुशल शासक और महानत्म व्यकित्तव के मालिक थे। मानव मुल्यों को सर्वप्रिय रखते थे.

इसलिये उन के मानने वालों मे सभी धर्म के लोग हैं सबसे ज़्यादा इबादत करने वाले रातभर दुआ और ध्यान मे गुज़रती और दिन भर लोगों की सेवा मे हज़रत मोहम्मद रसूल अल्लाह स.
ल.म के बाद कोई भी हज़रत अली से बड़कर ज्ञान नहीं रखता था इसलिये हज़रत मोहम्मद रसूल अल्लाह स.
ल.म ने कहा था मैं ज्ञान का शहर हूँ अली उस का दरवाज़ा हैं,हजरत इमाम अली मुस्लिम समुदाय के पहले इमाम और वहीं हजरत मोहम्मद पैगंबर के बाद मुसलमानों के चौथे खलीफा भी थे। सूफी संतों के सर्वप्रथम एंव सर्वश्रेष्ठ गुरू हैं इनका जन्म मक्का में हुआ था। हजरत अली के बेटे हुसैन ने कर्बला की लड़ाई में भूखे -प्यासे रहकर बताया कि जेहाद किसे कहते हैं। हजरत अली ने अमन और शान्ति का पैगाम दिया और बता दिया कि इस्लाम अहिंसा के पक्ष में है। उन्होंने कहा था कि इस्लाम इंसानियत का धर्म है।
उन्होंने हमेशा राष्ट्रप्रेम और समाज से भेदभाव हटाने की कोशिश की। हजरत अली ने कहा  कि अपने शत्रु से भी प्रेम किया करो उनका कहना था कि अत्याचार करने वाला, उसमें सहायता करने वाला और अत्याचार से ख़ुश होने वाला भी अत्याचारी ही है।
हिन्दुस्तान के लिये हज़रत अली ने कहा था कि यहाँ की मिट्टी और पेडों मे मुहब्बत की ख़ुशबू है
ख़ानक़ाह आगरा मे मनाया गया जन्म दिन – 5फरवरी आस्ताना हज़रत मैकश ख़ानक़ाह ए क़ादरिया नियाज़िया, मेवा कटरा सेब का बाज़ार,आगरा मे शाम 6बजे मीलाद ए हज़रत इमाम अली हुआ सय्यद फैज़ अली शाह ने मीलाद पढ़ा सज्जादा नशीन हज़रत सय्यद अजमल अली शाह ने फातेहा और दुआ की, एकता अमन का पैग़ाम और हज़रत अली की शिक्षाओं को अपनाने को संदेश दिया,लंगर बाटा गया. रात 8बजे से हज़रत अली को समर्पित मुशायरा (मनक़बती मुशायरा) हुआ जिसमे आगरा के सभी शायरों ने हज़रत अली की शान मे अपना कलाम पढ़ा, संचालन शाहिद नदीम ने किया इक़बाल ख़लिश, अमीर अकबराबादी,चाँद  अकबराबादी,माहिर अकबराबादी,दिलकश जालौनवी,दाऊद इक़बाल,अनवर अमान,सय्यद रिज़वान अहमद क़रार अकबराबादी, हसन इक़बाल रामपुरी , सुहैल लख़नवी आदि ने हज़रत अली की शान मे कलाम पेश किया
मुल्क में खुशहाली की दुआ के साथ हज़रत अली का तबर्रुक(लंगर) अकीदतमंदो को  तक्सीम वितरित किया गया।
विशेष रूप से सय्यद शमीम अहमद शाह सय्यद शब्बर अली शाह,सय्यद शफख़त अहमद ,सय्यद महमूद उज़्ज़मा,सय्यद अशफाख़  सय्यद ग़ालिब अली शाह सय्यद मोहत्शिम अली शाह डॉ सय्यद फाईज़ अली शाह सय्यद नक़ी अली शाह  सय्यद अली अहमद ,हाजी इम्तियाज़,निसार अहमद,ज़ाहिद हुसैन,हाजी इल्यिास,बरकत अली, हाज़ी अल्ताफ हुसैन अख़्तर उवैसी,लईख़ उवैसी,नायाब उवैसी,ऐजाज़ उद्दीन,चाँद अब्बासी,जमाल अहमद, सनी(जावेद), जमील उद्दीन,असग़र नियाज़ी, शाहरूख़ उस्मानी, अमिर,शादाब,अयान,शमीम,ख़ावर हाशमी, अज़हर उमरी, शमीम,शहीन हाशमी,हाज़ी तौफीक़ मुबारक अली,पीर ज़ादा अरिफ तैमुरी , मुनव्वर हुसैन खाँ , वकील नियाज़ी ,शाहरूख नियाज़ी, आदि ने शिरकत की.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Grand procession of Shri Krishna and Balarama taken out in Agra

आगरालीक्स…आगरा में निकली श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा. धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता...

आगरा

Agra News: Special events held in gurdwaras across Agra to mark the Prakash Utsav of Guru Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों में विशेष...

आगरा

Agra Weather: Cold winds have intensified the chill in Agra; maximum temperatures have dropped…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी. अधिकतम तापमान में आई गिरावट....

आगरा

Agra News: Instagram friend swindles Rs 6.70 lakh from a woman in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इंस्टाग्राम के ‘अर्जुन कपूर’ ने महिला को अपने जाल में...

error: Content is protected !!