Friday , 14 March 2025
Home अध्यात्म Agra news: A rare auspicious combination of planets is being made this time on Mahashivratri, the people of many zodiac signs will be benefited
अध्यात्मटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra news: A rare auspicious combination of planets is being made this time on Mahashivratri, the people of many zodiac signs will be benefited

आगरालीक्स… आगरा में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 18 फरवरी को ग्रह नक्षत्रों के शुभ संयोग इस महाशिवरात्रि को विशेष बना रहे हैं। कई राशियों के जातकों को होगा लाभ।

महायोग का मिलन

श्री गुरु ज्योतिष संस्थान और श्री गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा के अनुसार ज्योतिष शास्त्र में फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्थी को चंद्रमा सूर्य के समीप होते हैं। इसलिए जीवन रूपी चंद्रमा का शिव रूपी सूर्य के साथ महायोग मिलन होता है।

महाशिवरात्रि पर यह शुभ संयोग हैं

इस बार महाशिवरात्रि पर 30 वर्षों बाद ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। महाशिवरात्रि के दिन शनि प्रदोष के साथ बांशी योग, सुनफायोग, शंख योग और शाम को 5:41 के बाद सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग निष्पादित होगा। इन सब योगों में किए गए पूजा-पाठ और कार्यों का कई गुना अधिक फल शिव भक्तों को प्राप्त होगा।

तीन ग्रही योग से स्थिति लाभकारी

महाशिवरात्रि पर शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि में विराजमान रहेंगे। साथ ही सूर्य देव अपने पुत्र एवं शनि की राशि कुंभ में चंद्रमा के साथ विराजित होंगे। ग्रहों की यह स्थिति 3 ग्रही योग का निर्माण कर रहे हैं। ग्रहों की यह स्थिति भी लाभकारी होगी।

इन राशि के जातकों को होगा लाभ

इस साल महाशिवरात्रि के दिन गुरु अपनी प्रिय राशि मीन में, वही शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में विराजित होने से मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि वालों के लिए हंस योग का और मालव्य योग का निर्माण होगा। जो इन राशियों के लिए शुभ कार्य फल प्रधान करेगा। वही वृषभ राशि, सिंह राशि, वृश्चिक राशि और कुंभ राशि के लिए शश नामक योग नौकरी और व्यापार की दृष्टि से लिए शुभ रहने वाला होगा। शेष राशि, मेष राशि ,कर्क राशि ,तुला राशि, मकर राशि वालों को यह समय सामान्य फलकारी रहेगा ।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Mother-in-law and sister-in-law arrested in Agra IT manager Manav Sharma case…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आईटी मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस में सास और साली...

बिगलीक्स

Agra News: Police arrested KS Rana, former professor of Agra College and owner of Krishna College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर और कृष्णा कॉलेज के मालिक केएस राणा...

बिगलीक्स

Photo News: Shrimankameshwar Nath played Holi of Masaan with devotees…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्रीमनः कामेश्वर नाथ ने भक्तों संग खेली मसान की होली,...

बिगलीक्स

Agra News : ADA enforcement officer lodge FIR against Bhartiya Janta Yuva Morcha Mahanagr President & 50 others#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में एडीए में प्रदर्शन पर भारतीय जनता युवा...

error: Content is protected !!