आगरालीक्स…वायरल वीडियो देखें, आगरा में आटो पर स्टंट करते हुए बनाई रील. धड़ाम होकर पलटा आटो. पुलिस भी बोली—स्टंट सड़क पर नहीं, सिर्फ फिल्मों में अच्छे लगते हैं…काटा 5 हजार का चालान
सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट्स के लिए लोग जान जोखिम में डालकर रील्स बना रहे हैं. आगरा में भी इसका नजारा देखने को मिला. गुरुवार को एक आटो चालक ने सोशल मीडिया पर रील्स डालने के लिए आटो से सड़क पर स्टंट किया. लेकिन इसके चक्कर में खुद उसकी जान जोखिम में आ गई और आटो धड़ाम होकर पलट गया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कि पुलिस तक भी पहुंचा है. पुलिस ने आरोपी का 5 हजार रुपये का चालान काटा है और कहा कि स्टंट सड़क पर नहीं, सिर्फ फिल्मों में ही अच्छे लगते हैं. पुलिस आटो सीज भी कर सकती है. 26 सेकंड के इस वीडिरूो में आटो गलत तरीके से लहराता हुआ और दो पहियों पर चलता दिखाई दे रहा है. इसमें आटो चालक उसे आगे ले जाता है और फिर पीछे की तरफ आता है लेकिन बाद में अनियंत्रित होकर पलट जाता है. इसमें चालक के चोट भी लग जाती है. अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अलका सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद जांच कराई तो यह वीडियो थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का निकला. पुलिस ने पांच हजार का शमन शफल्क लगाया है. आटो मालिक जगनेर रोड, प्रतापुपरा धनौली निवासी पिंकी कुमारी है.