आगरालीक्स…आगरा में शिक्षक से 40 हजार की साइबर ठगी की कोशिश. बीएसए के नाम से आया फोन—सरप्लस सूची से नाम हटवाने और मनचाहा विद्यालय दिलाने का दिया झांसा…
आगरा विकास खंड सैंया के प्राथमिक विद्यालय भिड़ावली के एक शिक्षक से साइबर ठगी का प्रयास किया गया. बीएसए के नाम से शिक्षक के पास फोन पहुंचा जिसमें शिक्षक को समायोजन सूची से नाम हटवाने और मनचाहा विद्यालय दिलाने का झांसा देकर 40 हजार रुपये की मांग की गई. लेकिन शिक्षक की सतर्कता से ठगी बच गई इसकी जानकारी सामने आने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने सभी शिक्षकों को सतर्क रहने को कहा है. उन्होंने बताया कि कुछ ठग समायोजन की सरप्लस सूची का डेटा लेकर शिक्षकों को फोन और मैसेज कर रहे हैं. वे समायोजन से नाम हटवाने, विद्यालय बदलवाने और मनचाहा विद्यालय दिलाने के नाम पर पैसे मांग रहे हैं. उनहोंने स्पष्ट किया कि विभाग की ओर से इस प्रकार की कोई धनराशि नहीं मांगी जाती.