Agraleaks….आगरा में रोडवेज बस ने आगे चल रहे ट्रक में मारी टक्कर. बस में सवार 50 यात्रियों में मच गई चीख पुकार…9 यात्री गंभीर घायल
आगरा—जयपुर हाइवे पर महुअर के पास बुधवार सुबह सड़क हादसा हो गया. किरावली की तरफ से आ रही राजस्थान रोडवेज की एक बस ने आगे ले रहे ट्रक को टक्कर मार दी. एक्सीडेंट के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई. 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.बस में सवार यात्री ने बताया कि यह हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ है. वह बस को तेज गति से दौड़ा रहा था जबकि आगे चल रहा ट्रक सामान्य गति से चल रहा था. हादसे के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. सभी घायलों को सीएचसी किरावली ले जाया गया.