आगरालीक्स…आगरा के चार नये अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों का शुभारंभ टला. 10 जुलाई को होनी थी शुरू, अब नई डेट का इंतजार. जानिए कारण
आगरा के चार नये अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से तैयार हैं. 10 जुलाई को पीएम मोदी द्वारा इसका वर्चुअल शुभारंभ किया जाना था लेकिन किन्हीं कारणोंवश कानपुर का यह पीएम मोदी का कार्यक्रम टल गया है जिसके कारण अब आगरा के चारों मेट्रो स्टेशनों का शुभारंभ भी टल गया है. यूपीएमआरसी ने अब प्रधानमंत्री कार्यालय से इसकी नई डेट मांगी है.आगरा के चार नये अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज पूरी तरह से तैयार हैं. ये चारों स्टेशन अंडरग्राउंड हैं 10 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कानपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इनका शुभारंभ किया जाना था. यूपीएमआरसी ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी थीं और स्टेशनों को सजाया जा रहा था लेकिन कानपुर का कार्यक्रम टल गया है. ऐसे में स्टेशनों का शुभारंभ अब 10 जुलाई को नहीं होगा.
यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क पंचानन मिश्र ने बताया कि चारों नये स्टेशनों के शुभारंभ के लिए अब नई डेट मांगी गई है. अप और डाउन लाइन में अभी तक 100 से अधिक परीक्षण हो चुके हैं जो कि सफल रहे हैं. उन्होंने बताया कि इसी महीने जुलाई में इनके आगे के ऐलिवेटेड स्टेशन आईएसबीटी का काम भी पूरा हो जाएगा और पांचों स्टेशनों पर एक साथ मेट्रो का संचालन शुरू किया जाएगा.