आगरालीक्स…आगरा में कमला नगर का सद्भभावना पार्क हुआ राममय..माता जानकी सँग प्रभु श्री राम के दर्शन कर धन्य हुए सैकड़ों श्रद्धालु
शनिवार को कमला नगर स्थित सद्भभावना पार्क में प्रभु श्री राम दर्शन एवं भव्य स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भक्ति और उल्लास का अलग ही नजारा था। पूरा पार्क प्रभु श्री राम के रंग में रंगा हुआ था.. पूरा वातावरण राममय था.. राम के रस में डूबा हुआ था.. सब लोग अपने प्रभु राम को समीप पाकर उनके निकट से दर्शन को लालायित थे। किसी ने उनके पाँव छू के, किसी ने उन पर पुष्प वर्षा करके तो किसी ने उनकी आरती उतार कर स्वयं को धन्य महसूस किया।
इस दौरान भजन गायिका अंजू चौहान ने ‘राम राम जय सीताराम’, ‘श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में’ और ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जाएंगे, राम आएंगे’ जैसे भजनों से सबको भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर बैंड वादकों के भजनों की मधुर स्वर लहरियों के मध्य प्रभु के स्वरूपों का स्वागत किया गया।