आगरालीक्स…आगरा में जी20 डेलीगेशन के आगमन को लेकर नगर निगम में हुआ विशेष सदन. पार्षदों ने उठाएं ये मुद्दे
सोमवार को नगर निगम में विशेष सदन आयोजित किया गया. महापौर नवीन जैन और नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे के साथ सभी पार्षदों ने शहर की समस्याओं को रखा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की. इस दौरान जी20 देशों के प्रतिनिधियों के आगरा आगमन को लेकर भी पार्षदों ने अपनी राय रखी.

पार्षद प्रकाश केसवानी ने कहा कि शहर में जो भी विकास कार्य चल रहे हैं उनकी गुणवत्ता का भी ध्यान रखना चाहिए. निगरानी होनी चाहिए कि ये जो विकास कार्य हो रहे हैं वो कैसे हो रहे हैं. पार्षद अनुराग ने वीआईपी रूट पर ठीक से साफ—सफाई न होने की समस्या को रखा तो यहां स्ट्रीट लाइट्स का भी मुद्दा उठाया गया. जी20 डेलीगेशन के आने पर आगरा में यमुना नदी में पानी छोड़ने का सुझाव दिया जिससे कि यमुना नदी अच्छी लगे और स्मारक के आसपास जलस्तर बढ़ने से इसकी सुंदरता भी बढ़े वहीं एक पार्षद ने स्कूली बच्चों द्वारा जी20 प्रतिनिधियों के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के कार्यक्रम का सुझाव दिया. यही नहीं पार्षदों ने कहा कि जी20 डेलीगेशन के स्वागत का मौका हमें भी मिलना चाहिए.