आगरालीक्स…आगरा आए कवि कुमार विश्वास, दिल्ली गेट पर साथी कवियों के साथ पी चाय. जमकर लगे ठहाके, सेल्फी भी खींची..
आगरा में एक कार्यक्रम में रविवार को आए साहित्यकार और कवि कुमार विश्वास रात को 12 बजे के बाद दिल्ली गेट स्थित चाय की स्टॉल पर चाय पीने के लिए पहुंचे. अपने साथी कवि रमेश मुस्कान, डॉ. अनुज त्यागी के साथ वे यहां पहुंचे. उन्हें यहां देखते ही चाय पी रहे अन्य लोग उत्साहित नजर आए और उन्होंने कुमार विश्वास के साथ जमकर सेल्फी लीं. इस दौरान यहां भी कवि सम्मेलन जैसा माहौल हो गया और जमकर ठहाके भी लगे.

कुमार विश्वास सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार शाम को आगरा आए थे. कार्यक्रम के बाद वे कवि रमेश मुस्कार के घर पहुंचे और खाना खाने के बाद दिल्ली गेट पर चाय पीने के लिए पहुंचे. उन्हें यहां देखकर चाय पी रहे अन्य लोग इनके पास ही इकट्ठा हो गए. कुल्हड़ वाली चाय के साथ यहां काव्य महफिल भी जम गई.