आगरालीक्स…आगरा में 8 साल के बच्चे को ट्रैक्टर ने रौंदा. मौत. घर के बाहर खेल रहा था मासूम
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में बुधवार दोपहर को घर के खेल रहे एक 8 साल के बच्चे को ट्रेक्टर ट्रॉली ने रौंद दिया. हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी ट्रैक्टर चालक भाग निकला है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
खंदौली के गिजोली में मटरूमल रहते हैं. इनके चार बेटे और एक बेटी है. सबसे छोटा बेटा 8 साल का विकास था, जो कि गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ रहा था. बुधवार दोपहर को विकास अपने घर के बाहर खेल रहा था. पड़ोसी चंद्रपाल के खाली प्लॉट में ट्रक्टर मिट्टी डालने के लिए आया था. बताया जाता है कि तेजी से आए ट्रैक्टर ट्रॉली ने विकास को टक्कर मार दी जिससे विकास की मौके पर ही मौत हो गई.

विकास की मौत होने से परिजनों में हड़कंप मच गया. इधर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर मौके से भाग निकला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. आरोपी की तलाश की जा रही है.