Sunday , 25 October 2026
Home बिगलीक्स Agra News Video: 19th December last date for Online application for admission in Class 1st through RTE#Agra
बिगलीक्स

Agra News Video: 19th December last date for Online application for admission in Class 1st through RTE#Agra

599

आगरालीक्स ..Agra News : आगरा के कान्वेंट और निजी स्कूलों में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए 19 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। फ्री पढ़ाई होगी। जानें पूरी प्रक्रिया ( Agra News: 19th December last date for Online application for admission in Class 1st through RTE#Agra )


जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के अनुसार, आगरा के प्राइवेट, कान्वेन्ट स्कूल में निःशुल्क प्रवेश हेतु निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार(आरटीई) के अंतर्गत अलाभित समूह एवं दुबर्ल वर्ग के बच्चों को पूर्व प्राथमिक, कक्षा 1 में निःशुल्क प्रवेश के अंतर्गत 3 वर्ष से लेकर 7 वर्ष की आयु के बच्चों को जनपद में संचालित गैर सहायता मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों अंग्रेजी व हिंदी माध्यम की पूर्व माध्यमिक अथवा कक्षा एक में निःशुल्क प्रवेश का प्रावधान किया गया है, शिक्षा का अधिकार अधिनियम योजना का लाभ लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट http://rte25.upsdc.gov.in पर किया जा सकता है।


इन बच्चों को मिलेगा प्रवेश
ऑनलाइन आवेदन हेतु अलाभित समूह के अन्तर्गत सरकार की अधिसूचना के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, निःशक्त बच्चों एवं एच.आई.वी. अथवा कैंसर पीड़ित माता-पिता/अभिभावक का बच्चा नराश्रित बेघर, बी.पी.एल. वर्ग का बच्चा (सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र के आधार पर), दुर्बल श्रेणी के अन्तर्गत जिनके माता या सरंक्षक गरीबी रेखा के नीचे/विकलांग/वृद्धावस्था/विधवा पेंशन प्राप्त करते है या जिनकी अधिकृत वार्षिक आय रू. 1:00 लाख तक (सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र के आधार पर), प्रवेश हेतु बच्चों की उम्र 03 वर्ष से 07 वर्ष के मध्य (ऑनलाईन जन्म प्रमाण पत्र सी.आर.एस. पोर्टल CRSORGI-GOV-IN से निर्गत किया गया अनिवार्य है।) होने चाहिये, जो शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा 1/पूर्व प्राथमिक कक्षा के लिये पात्र होगा।


चार चरणों में प्रवेश
ऑनलाइन आवेदन चार चरणों में किया जाएगा, जिसमें प्रथम चरण के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 01 दिसंबर से 19 दिसंबर 2024 तक निर्धारित की गई है। इसी प्रकार द्वितीय चरण के अंतर्गत 1 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक, तृतीय चरण के अंतर्गत 1 फरवरी से 19 फ़रवरी 2025 तक तथा अन्तिम चरण के अंतर्गत 1 मार्च से 19 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

बिगलीक्स

Agra News: Fire break out in electric bus in Agra

आगरालीक्स… आगरा से जयपुर जा रही बस की बैटरी में आग लगने...

बिगलीक्स

Agra News: Amul Butter rate hike, Short in market

आगरालीक्स आगरा में अमूल बटर शॉर्ट, रेट भी बढ़े, जानें क्या है...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast

आगरालीक्स आगरा में सुबह के तापमान में आ रही लगातार गिरावट, जानेंआगरा...

error: Content is protected !!