आगरालीक्स…आगरा में चौराहे पर लगे 25 फीट ऊंचे पोल पर चढ़ी महिला. दो घंटे तक चढ़ी रही. जानें क्या है मामला…
आगरा के थाना सदर अंतर्गत प्रतापपुरा चौराहे पर आज लोगों ने जो कुछ देखा, उसे देखकर वो काफी हक्के—बक्के रह गए. दरअसल चौराहे पर मौजूद 25 फीट ऊंचे एक विज्ञापन के पोल पर एक महिला चढ़ गई. महिला पोल पर करीब दा घंटे तक रही. महिला को पोल पर चढ़ता देख वहां पर लोगों की भीड़ पहुंच गई. सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने समझा बुझाकर महिला को नीचे उतारा. लोगों का कहना था कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी.
घटना आज करीब 12 बजे की है. बताया जाता है कि जब महिला पोल पर चढ़ गई तो वहां मौजूद लोगों ने उसे नीचे उतरने को कहा लेकिन महिला ने उनकी बात नहीं मानी. लोगों का कहना है कि काफी देर तक उसे मनाने की कोशिश की गई लेकिन वो नहीं मानी और फिर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने उसे उतारकर मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा.