आगरालीक्स…दिवाली वीकेंड पर हाउसफुल रहा ताजमहल. तीन दिन में 67 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे ताजमहल देखने. आज भी रिकॉर्ड संख्या
आगरा में दिवाली का लंबा वीकेंड होने पर ताजमहल पर भी पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिला है. शनिवार के बाद रविवार और फिर सोमवार को ताजमहल पर्यटकों से हाउसफुल रहा है. तीनों दिन 67 हजार से अधिक पर्यटक ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचे. वहीं आज भी रिकॉर्ड संख्या में टूरिस्ट यहां पहुंचे हैं. इनके अलावा आगरा फोर्ट और फतेहपुर सीकरी में भी पर्यटकों की अच्छी खासी संख्या देखने को मिली है.
बता दें कि इस समय पर्यटन सीजन चल रहा है और आगरा में ताजमहल सहित अन्य स्मारकों को देखने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में टूरिस्ट यहां पहुंच रहे हैं. हाल ही में पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगरा प्रशासन की ओर से होर्न आन हॉर्न आफ नामक स्पेशल बस भी चलाई गई है. इसके दो रूट निर्धारित किए गए हैं और मात्र 250 से 350 रुपये में पर्यटक ताजमहल, आगरा फोर्ट, एतमाद्दौला, अकबर टाम्ब और फतेहपुर सीकरी के लिए इन बसों में जा सकते हैं. अगर कोई टूरिस्ट पूरी बस को भी बुक करना चाहता है तो वह यह सुविधा भी ले सकता है.