आगरालीक्स…आगरा के जिन लोगों ने किसी भी क्षेत्र में अच्छा काम किया है वह पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री के लिए कर सकते हैं आवेदन. ये है प्रक्रिया
आगरा की कोई भी शख्सियत जिसने समाज की भलाई के लिए किसी भी क्षेत्र में अच्छा काम किया है वह 26 जनवरी 2025 के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री के लिए आवेदन कर सकते हैं. भारत सरकार की ओर से इन उपाधियों के लिए आनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है. आगरा के एडीएम सिटी नेइसकी जानकारी देते हुए बताया कि 10 अगस्त 2024 तक आवेदन शासन को उपलब्ध कराये जाने हैं.
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि उपरोक्त उपाधियों के लिये कोई महानुभाव/ महानुभावों अपना नाम प्रस्तावित करना चाहें तो उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के सम्बन्ध में “साइटेशन“ (दो प्रतियों में) तथा निर्धारित प्रारूप में वांछित सूचना के साथ 10 अगस्त, 2024 तक उपलब्ध कराने का कष्ट करें. अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में अपर जिलाधिकारी (नगर) के कार्यालय पर सम्पर्क किया जा सकता है.