Saturday , 8 August 2026
Home आगरा Agra News : A world of trees will open up as soon as you scan the QR code in Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A world of trees will open up as soon as you scan the QR code in Agra

161

आगरालीक्स…क्यूआर कोड स्कैन करते ही खुल जाएगी पेडों की दुनिया, नई पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ने के लिए आगरा में पर्यावरण प्रेमियों की अनौखी पहल

आगरा में पर्यावरण प्रेमियों ने अनौखी पहल की है। रविवार को पालीवाल पार्क में आगरा उत्तर के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के साथ हरित विकास, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक समेत पर्यावरण प्रेमियों ने वृक्षारोपण भी किया।

बैठक में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा नई पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण सुझावों पर विचार-विमर्श हुआ।

प्रत्येक वृक्ष पर क्यूआर कोड युक्त नाम पट्टिका लगाने का सुझाव
पालीवाल पार्क सहित शहर के सभी प्रमुख पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रत्येक वृक्ष के सामने उसकी नाम पट्टिका (नेम प्लेट) एवं QR कोड लगाया जाए। QR कोड स्कैन करते ही उस वृक्ष का नाम, वैज्ञानिक नाम, स्थानीय नाम, फूल आने का समय, सदाबहार अथवा पर्णपाती होने की जानकारी, औषधीय एवं आयुर्वेदिक उपयोग, पर्यावरणीय महत्व, अनुमानित ऊँचाई, लकड़ी की गुणवत्ता तथा अन्य उपयोगी जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध हो सकेगी। इससे विशेषकर बच्चों एवं युवाओं में विभिन्न वृक्ष प्रजातियों के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ेगी। हांगकांग सहित विश्व के अनेक शहरों में ऐसी व्यवस्था सफलतापूर्वक लागू है। इसकी शुरुआत पालीवाल पार्क से कर आगरा के अन्य पार्कों, सार्वजनिक स्थलों एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित स्मारकों तक इसका विस्तार किया जा सकता है।

    नेचर गाइड प्रशिक्षण पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएं
    प्रकृति एवं जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए “नेचर गाइड” प्रशिक्षण पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का सुझाव रखा गया। इन प्रशिक्षित नेचर गाइड्स के माध्यम से लोगों को वृक्षों, झाड़ियों, घास, तितलियों, पक्षियों तथा स्थानीय जैव विविधता के बारे में वैज्ञानिक एवं रोचक जानकारी दी जा सकेगी। इससे युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे तथा पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का मजबूत आधार मिलेगा। इस संबंध में अधिवक्ता के. सी. जैन ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी को विस्तृत प्रस्ताव भेजने का सुझाव दिया।

      पार्कों में नियमित नेचर वॉक आयोजित हों
      पालीवाल पार्क सहित अन्य पार्कों में नियमित रूप से नेचर वॉक आयोजित की जाएं, जिनमें विद्यार्थी, परिवार, वरिष्ठ नागरिक एवं आमजन सक्रिय रूप से भाग लें। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को विभिन्न वृक्षों की पहचान, उनके औषधीय गुण, पर्यावरणीय महत्व, फूल आने के मौसम, पक्षियों एवं तितलियों से उनका संबंध तथा स्थानीय जैव विविधता के बारे में जानकारी दी जा सकेगी। आज अधिकांश लोग केवल इतना जानते हैं कि हरियाली पर्यावरण के लिए आवश्यक है, लेकिन कौन-सी प्रजातियाँ लगानी चाहिए, उनका महत्व क्या है और वे पर्यावरण को किस प्रकार लाभ पहुँचाती हैं, इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को है। नियमित नेचर वॉक इस कमी को दूर करने का प्रभावी माध्यम बन सकती हैं।

      विलायती बबूल हटाकर देशज प्रजातियों का संरक्षण
      विलायती बबूल (प्रोसोपिस जुलीफ्लोरा) जैसी आक्रामक विदेशी प्रजाति को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाए। यह प्रजाति अत्यंत तेजी से फैलती है तथा देशज वृक्षों और झाड़ियों के प्राकृतिक विकास को रोक देती है। अनेक स्थानों पर इसने स्थानीय वनस्पतियों का स्थान ले लिया है, जिससे जैव विविधता और प्राकृतिक पारिस्थितिकी पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

        इस अभियान की शुरुआत आगरा के पार्कों, उद्यानों एवं सार्वजनिक स्थलों से की जाए। जहाँ-जहाँ विलायती बबूल है, वहाँ उसे हटाकर स्थानीय (नेटिव) वृक्षों एवं झाड़ियों का रोपण किया जाए। इसके बाद इस अभियान का विस्तार शहर के अन्य क्षेत्रों एवं वन क्षेत्रों तक किया जाए। इससे देशज प्रजातियों का संरक्षण, पारिस्थितिक पुनर्स्थापन (ईको-रिस्टोरेशन) तथा जैव विविधता के संवर्धन को नई गति मिलेगी।

        यह भी विचार रखा गया कि यदि आज संरक्षण के ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियां अनेक देशज वृक्ष एवं झाड़ी प्रजातियों को केवल पुस्तकों में ही देख पाएँगी। इसलिए स्थानीय प्रजातियों का संरक्षण समय की सबसे बड़ी पर्यावरणीय आवश्यकता है।

        बैठक के दौरान विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने स्वयं भी आगामी नेचर वॉक में सहभागी बनने की सहमति व्यक्त की। उन्होंने संबंधित विभागों से समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है और जनभागीदारी से ही हरित एवं स्वच्छ आगरा का सपना साकार हो सकता है।

        कार्यक्रम में उद्यान अधीक्षक रजनीश पांडेय, अधिवक्ता केसी जैन, जिला उद्यान अधिकारी तथा अन्य पर्यावरण प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने आगरा को अधिक हरित, जैव विविधता से समृद्ध एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक शहर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। प्रभागीय वनाधिकारी (सामाजिक वानिकी) राजेश कुमार को अंकोल का पौधा भेंट किया।

        Written by
        Agraleaks Team

        AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

        Related Articles

        आगरा

        Agra News: Children showcased their creativity through drawings based on ‘Our National Festivals’ and ‘Our National Symbols’

        आगरालीक्स…आगरा में बच्चों ने ‘हमारे राष्ट्रीय त्योहार’ एवं ‘हमारे राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह’...

        टॉप न्यूज़

        Agra News: Administration raids fertilizer shops in Agra; three teams collected 30 fertilizer samples…#agranews

        आगरालीक्स…आगरा में उर्वरकों की दुकानों पर प्रशासन का छापा. 3 टीमों ने...

        आगरा

        Agra News: A public auction for five flats will be held on August 11 at the Agra Tehsil Sadar office…#agranews

        आगरालीक्स…आगरा में इस रेजीडेंसी के पांच फ्लैटों की बोली लगाएगा प्रशासन. 11...

        बिगलीक्स

        Agra News: Traffic diversions will be in place across Agra on the second Monday of Sawan…#agranews

        आगरालीक्स…आगरा में सावन के दूसरे सोमवार को पूरे शहर में रहेगा डायवर्जन....

        error: Content is protected !!