आगरालीक्स…आगरा में 25 जुलाई को रहेगा स्थानीय अवकाश. सभी स्कूल रहेगे बंद…पहले 23 जुलाई को होना था स्थानीय अवकाश
अपर जिलाधिकारी (नगर) यमुनाधर चौहान ने बताया कि शासन द्वारा वर्ष-2026 के लिए घोषित सार्वजनिक अवकाशों के अतिरिक्त स्थानीय अवकाशों के संबंध में पूर्व में जनपद आगरा के लिए हजरत अब्दुल उल्ला साहब उर्स के अवसर पर 23 जुलाई, 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि सज्जादा नशीन एवं मुतवल्ली दरगाह हजरत सैयदना शाह अमीर अब्दुल्ला आगरा द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार इस वर्ष उर्स का मुख्य आयोजन पूर्व निर्धारित तिथि 23 जुलाई, 2026 के स्थान पर 25 जुलाई, 2026 को आयोजित किया जाएगा। दरगाह प्रशासन द्वारा स्थानीय अवकाश की तिथि भी उसी के अनुरूप परिवर्तित किए जाने का अनुरोध किया गया था।अपर जिलाधिकारी (नगर) ने बताया कि जिलाधिकारी मनीष बंसल के आदेश पर आगरा के लिए 23 जुलाई, 2026 को घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त करते हुए अब 25 जुलाई, 2026 (शनिवार) को उर्स हजरत अब्दुल उल्ला साहब के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।