आगरलाीक्स…आगरा में पुलिस की गिरफ्त से छूटकर एक युवक चकमा देकर छह फुट गहरे नाले में कूद गया…घबराई पुलिस ने रात भर जेसीबी से नाले में की उसकी तलाश…जानें युवक कहां मिला
आगरा में एक युवक ने अपनी हरकत से पुलिसकर्मियों के हाथ—पैर फुला दिए. घरवालेां की शिकायत पर पुलिस उस युवक को पकड़ने के लिए गई. युवक को पकड़ लिया लेकिन वह चकमा देकर पुलिस के हाथ से छूटकर पास में बह रहे एक छह फुट गहरे नाले में कूद गया. युवक को नाले में कूदता देख पुलिस के हाथ—पैर फूल गए. उसे तलाश किया गया लेकिन वो नहीं मिला. रातभर जेसीबी की मदद से पुलिस युवक को नाले में तलाश करती रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला.
जानें क्या है मामला
ताजगंज के देवरी रोड स्थित सेमरी का ताल में रहने वाली एक युवती ने रात को डायल 112 पर फोन किया. बताया कि भाई पवन घर वालों के साथ मारपीट कर रहा है. मां बुरी तरह से घायल है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पवन को हिरासत में लिया. पुलिस उसे अपने साथ थाने ले जा रही थी. इसी दौरान पवन पुलिस की गिरफ्त से छूटकर पास में ही नाले में कूद गया. नाला करीब 6 फीट गहरा है. आरोपी के नाले में कूदने से हड़कंप मच गया. पुलिसकर्मियों के भी हाथ-पैर फूल गए. उसकी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला. सुबह एक बार फिर से नाले में पवन की तलाश शुरू की गई. सफाई कर्मी बुलाए गए. जब उनको भी सफलता नहीं मिली तो जेसीबी मशीन मंगाई गई, लेकिन पवन का पता नहीं चला.
हालांकि बाद में पता चला है कि आरोपी पवन नाले के अंदर से ही फरार हो गया और सुबह वह अपने दूसरे घर पर पहुंच गया और वहां सुरक्षित है. पुलिस कार्रवाई कर रही है.