आगरालीक्स…आगरा में राहत की बारिश खत्म होते ही बनी आफत. जाम और जलभराव ने किया परेशान. उमस भी नहीं हुई कम. जानें आज का तापमान
आगरा में आज कई दिन बाद बारिश हुई. दोपहर डेढ़ बजे करीब झमाझम बारिश शहर में हुई लेकिन यह बारिश आधा घंटे के करीब ही हुई. उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश होने से राहत तो मिली लेकिन यह राहत बारिश खत्म् होते ही आफत में बदल गई. शहर में जलभराव और जाम की विकट स्थिति पैदा हो गई. शहर के कई चौराहों, हाइवे व मुख्य मार्गों पर जाम इतना अधिक हो गया कि लोगों को घंटों लग गए. इसके अलावा शहर की कॉलोनियों से लेकर एमजी रोड पर भी जलभराव हो गया.
आईएमडी के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश की संभावनाएं हैं. काले घने बादल छा सकते हैं और वह बारिश ला सकते हैं.