आगरालीक्स…आगरा में रेस्टोरेंट बंद करके जा रहे युवक की हत्या. आधी रात को हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम.
आगरा में आधी रात को रेस्टोरेंट बंद करके जा रहे युवक की हत्या कर दी गई है. हत्या एक्टिवा सवार हमलावरों ने की. पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है. घटना ताजगंज क्षेत्र की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.रात 12 बजे की हत्या
घटना रात 12 बजे की है. कोलिहाई ताजगंज में रहने वाले गुलफाम का ताजनगरी में रेस्टोरेंट है. गुलफान रात को रेस्टोरेंट को बंद करके जा रहा था तभी तीन युवक आए और उन्होंने गुलफाम से अभद्रता शुरू कर दी. गुलफाम के भाई सैफ ने जब इसका विरोध किया तो तो एक युवक ने तमंचा निकाल कर दो राउंड फायरिंग कर दी. इसमें एक गोली गुलफाम को लगी. घटना के बाद अफरातफरी मच गई. हमलावर एक्टिवा पर सवार होकर भाग निकले. गुरुवार सुबह गुलफाम की इलाज के दौरान मौत हो गई. एसीपी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है.