आगरालीक्स….आगरा में महिला की हत्या कर फरार हुआ युवक पुलिस एनकाउंटर में अरेस्ट. दिवाली वाले दिन की थी हत्या…
आगरा के रुनकता में दिवाली वाले दिन महिला की हत्या कर फरार हुए बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर में अरेस्ट किया है. उसके एक पैर में गोली लगी है जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी ने आपसी विवाद में महिला के गोली मारी थी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
ये है मामला
सोमवार को रुनकता के मोहल्ला व्यापारियान में 72 वर्षीय फिरदौस पत्नी नवाब खान अपनी बेटी नसरीन के साथ घर के बाहर बैठी थीं. शाम करीब तीन बजे पड़ोसी इमरान पुत्र लीलो घर में घुसा और महिला को घसीटकर बाहर ले गया. कुछ दूर ले जाकर इमरन ने चाकू से गला काटकर महिला की निर्मम हत्या कर दी थी. इसके बाद आरोपी चाकू लहराता हुआ वहां से भाग गया था. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. मंंगलवार—बुधवार रात को पुलिस ने उसे खड़वाई चौराहे के पास नहर पटरी से पकड़ लिया. मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई से आरोपी के पैर में गोली लगी जिसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया.