आगरालीक्स…आगरा से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत, शताब्दी, ताज, गतिमामन सहित कई ट्रेन निरस्त. कई ट्रेने आंशिक निरस्त तो कई के बदले चार्ट. देखें पूरा चार्ट
वृंदावन और अझई स्टेशन के बीच मालगाड़ी के डिब्बे पलटने से आगरा—दिल्ली रेलमार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है इसके कारण रेलवे ने वंदे भारत, शताब्दी सहित कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है तो कई ट्रेनों को आंशिक निरस्त और कइयों के रूट बदले गए हैं. रेलवे ने इसकी एक चार्ट भी जारी किया है.
PMRG/32335+33560 मालगाड़ी के 12 वैगनों के 20:03 बजे पटरी से उतरने के कारण; अप, डाउन और तीसरी लाइन अवरुद्ध हो गई हैं। चौथी लाइन से गाड़ियों का संचालन सुचारू रूप से चालू है। इसमे किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है।
इस अवपथन के कारण निम्नलिखित ट्रेनों का रूट डायवर्जन/आंशिक निरस्तीकरण /निरस्तीकरण किया गया है जिसका विवरण निम्न प्रकार है-
इन ट्रेनों कोे किया गया कैंसिल
64958 पलवल आगरा कैंट मेमू
65955 आगरा कैंट टूंडला मेमू
22470—22469 खजुराहो वंदे भारत
12002—12001 शताब्दी एक्सप्रेस
12280—112279 ताज एक्सप्रेस
20452—20451 सोगारिया इंटरसिटी
12050—12049 गतिमान एक्सप्रेस
इनका किया गया परिवर्तन
12486 हजून साहिब एक्सप्रेस
12472 स्वराज एक्सप्रेस
20156 नई दिल्ली अंबेडकर नगर एक्सप्रेस
121172 हरिद्वार मुंबईएक्सप्रेस
20408 हजरत निजामुद्दीन अंबिकापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
20210 दूरंतो एक्सप्रेस
12722 दक्षिण सुपरफास्ट एक्सप्रेस
01494 पुणे सुपरफास्ट