आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में आंबेडकर पुल पर भारी वाहनों को रोकने के लिए लगा हाईट गेज टूटा, पुल और यमुना किनारा मार्ग पर भीषण जाम।
यमुना पर यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन से बेलनगंज आने के लिए बने आंबेडकर पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है इसके लिए हाईट गेज लगा हुआ है। जिससे भारी वाहन पुल पर ना जा सकें। गुरुवार दोपहर में बेलगंज की तरफ लगा हाईट गेज टूट गया। इससे वाहनों को निकलने में समस्या आने लगी। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
2 साल पहले लगा था हाईट गेज
आंबेडकर पुल की दो साल पहले रेलिंग टूट कर यमुना में गिर गई थी इसके बाद पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करते हुए बेलनगंज की तरफ हाईट गेज लगा दिया गया था जिससे दो पहिया वाहनों के साथ ही कार और आटो ही पुल से आ जा सकें। हाईट गेज के टूट जाने से बेलनगंज, यमुना किनारा के साथ ही यमुना ब्रिज मार्ग पर जाम लग गया। हाईट गेज को ठीक कराया जा रहा है जिससे वाहनों को निकाला जा सके।