मथुरालीक्स …श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे संत प्रेमानंद
वृंदावन में शिष्य रसिक दुलारी शरण की आत्महत्या के बाद पहली बार संत प्रेमानंद सुबह 5.30 बजे श्रीराधा केलिकुंज पहुंचे। उन्होंने आश्रम में पूजा व सत्संग किया इसके बाद गुरु गौरांगी शरण के आश्रम पहुंचे, उनसे आशीर्वाद लिया और सुबह 6 बजे जहांगीर पुर गांव स्थित यमुना विहार कुंज आश्रम के लिए रवाना हो गए।