आगरालीक्स…Agra News : आगरा में 70 साल से अधिक के बुजुर्ग आयुष्मान कार्ड खुद भी बना सकते हैं। अभी तक 7353 ने बनाए कार्ड। ( Agra News : Aayushman Card for 70 year old #Agra )
योजना के नोडल अधिकारी डॉ. नंदन सिंह ने बताया कि अभी तक 7353 वरिष्ठ नागरिकों ने आयुष्मान कार्ड बनवाएं हैं। अन्य 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोग भी योजना का लाभ उठाएं और अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए एकमात्र पात्रता मापदंड है कि व्यक्ति की आयु 70 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। आयु का निर्धारण आधार कार्ड में दर्ज आयु के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड
आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in या https://beneficiary.nha.gov.in पर जाना होगा, जहां पर विजिट करना होगा। आधार कार्ड में जन्मतिथि के आधार पर आवेदन हो सकेगा। इस पोर्टल पर स्पेशल कार्ड के लिए अलग से विंडो होगी। इसके साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप डाउनलोड करके उसके जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। इस ऐप में अलग से फीचर होगा, जिसके जरिए आवेदन किया जा सकेगा। ई-केवाईसी विकल्प के बाद नया कार्ड जनरेट हो जाएगा। आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in या https://beneficiary.nha.gov.in के जरिये भी आवेदन कर सकेंगे।